दृष्टि CUET हिंदी दिवस सेल - 13 से 15 सितंबर | पाएँ सभी ऑनलाइन कोर्सेज़ और टेस्ट सीरीज़ पर 50% तक की भारी छूट  - अभी नामांकन करें




 10-Sep-2025

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन, 2025

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

चर्चा में क्यों?

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन, 2025 का उद्घाटन किया जिसकी थीम- वैश्विक प्रगति के लिये अंतरिक्ष का उपयोग: नवाचार, नीति और विकास थी।

अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रमुख भावी योजनाएँ

  • वर्ष 2035 तक एक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना करना और वर्ष 2040 तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को चंद्रमा पर भेजना लक्ष्य है।
  • भविष्य के अन्वेषण अभियानों में मंगल, शुक्र और क्षुद्रग्रहों पर मिशन शामिल हैं।
  • गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम ।
  • भारत के अंतर्राष्ट्रीय सहयोगों में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ नासा-इसरो निसार मिशन तथा जापान के साथ आगामी चंद्रयान-5 मिशन शामिल हैं।

हालिया उपलब्धियाँ

  • चंद्रयान-3 की सफलता से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के समीप सफलतापूर्वक उतरने वाला पहला देश बना।
  • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय वायु सेना अधिकारी बने।