27-Sep-2024
बेल्जियम
विविध
- यह पश्चिमी यूरोप में स्थित एक छोटा, घनी आबादी वाला देश है।
- सीमाएँ: नीदरलैंड, जर्मनी, लक्ज़मबर्ग और फ्राँस
- राजधानी: ब्रुसेल्स यूरोपीय संघ (EU) की वास्तविक राजधानी भी है और यहाँ उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का मुख्यालय स्थित है।
- स्वतंत्रता: 4 अक्तूबर 1830
- क्षेत्र: इसे तीन मुख्य क्षेत्रों में बाँटा गया है -
- उत्तर में फ़्लैंडर्स, जहाँ डच (फ्लेमिश) बोली जाती है।
- दक्षिण में वालोनिया, जहाँ फ्रेंच बोली जाती है।
- ब्रुसेल्स-कैपिटल क्षेत्र, एक द्विभाषी क्षेत्र है जहाँ डच और फ्रेंच दोनों भाषाएँ आधिकारिक हैं।
- बेल्जियम भाषाई दृष्टि से विविध है, यहाँ तीन आधिकारिक भाषाएँ हैं: डच, फ्रेंच और जर्मन।
- मुद्रा : यूरो (€)
- सरकार : बेल्जियम एक संसदीय लोकतंत्र के साथ एक संवैधानिक राजतंत्र है।
- सम्राट: किंग फिलिप
- प्रधानमंत्री: अलेक्जेंडर डी क्रू
- यह चॉकलेट, बीयर और हीरे के लिये भी जाना जाता है (एंटवर्प एक वैश्विक हीरा केंद्र है)।
- एंटवर्प बंदरगाह विश्व के सबसे बड़े और व्यस्ततम बंदरगाहों में से एक है।
- प्रमुख नदियाँ: म्यूज़, राइन, शेल्ड्ट, सीन, येसर।
- यह यूरोपीय संघ और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का संस्थापक सदस्य है।