22-Oct-2024

भूटान

विविध
  • अवस्थिति: पूर्वी हिमालय में स्थलरुद्ध देश। 
  • सीमा: दक्षिण में भारत और उत्तर में चीन से लगती है। 
  • राजधानी: थिम्पू 
  • आधिकारिक भाषा: जोंगखा 
  • 17वीं शताब्दी में, झाबद्रुंग न्गवांग नामग्याल ने भूटान का एकीकरण किया तथा दोहरी शासन प्रणाली की स्थापना की। 
  • वर्ष 2008 में यह लोकतांत्रिक चुनावों के साथ निरंकुश राजतंत्र से संवैधानिक राजतंत्र में परिवर्तित हो गया। 
  • सरकार: अर्द्ध-संवैधानिक राजतंत्र, जिसमें राजा राज्य का प्रमुख होता है और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित संसद होती है। 
  • राजा: जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 
  • प्रधानमंत्री: शेरिंग तोबगे    
  • यह विकास के उपाय के रूप में सकल राष्ट्रीय खुशी (GNH) पर ध्यान केंद्रित करने के लिये जाना जाता है। 
  • गंगखार पुएनसुम इसकी सबसे ऊँची चोटी है और यह विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत है जिस पर अभी तक आरोहण नहीं किया गया है। 
  • यह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) का संस्थापक सदस्य है। 
  • मुद्रा: भूटानी नगुल्ट्रम (BTN)