दृष्टि CUET हिंदी दिवस सेल - 13 से 15 सितंबर | पाएँ सभी ऑनलाइन कोर्सेज़ और टेस्ट सीरीज़ पर 50% तक की भारी छूट  - अभी नामांकन करें




 03-Mar-2025

सीमा सड़क संगठन (BRO)

विविध

सीमा सड़क संगठन: परिचय   

सीमा सड़क संगठन (BRO) भारत में सड़क निर्माण के लिये ज़िम्मेदार एक कार्यकारी बल है, जो मुख्य रूप से भारतीय सशस्त्र बलों को सहायता प्रदान करता है। यह रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।  

  • स्थापना: 7 मई, 1960 सीमा सुरक्षा बढ़ाने और दूरदराज़ के क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे के विकास के लिये।  
  • परिचालन: सीमावर्ती क्षेत्रों और मित्र पड़ोसी देशों (अफगानिस्तान, भूटान, म्याँमार, ताज़िकिस्तान, श्रीलंका ) में सड़कों का विकास और रख-रखाव।  
  • उपस्थिति: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित 19 राज्यों एवं 3 केंद्र शासित प्रदेशों में कार्य करता है।  
  • बुनियादी ढाँचा परियोजनाएँ: सड़कें, पुल, हवाई क्षेत्र, सुरंगें, टाउनशिप और जलविद्युत परियोजनाओं का निर्माण करना।  
  • शासन: सीमा सड़क विकास बोर्ड (BRDB) - प्रधानमंत्री अध्यक्ष, रक्षा मंत्री उपाध्यक्ष।  
  • कार्मिक: जनरल रिज़र्व इंजीनियर फोर्स (GREF) और भारतीय सेना के इंजीनियर्स कोर के अधिकारी (प्रतिनियुक्ति पर)।  
  • सामरिक भूमिका: सशस्त्र बलों के युद्ध आदेश का हिस्सा, आपात स्थितियों में सैन्य अभियानों का समर्थन करना।  
  • प्रमुख योगदान: अटल सुरंग - विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग (9.02 किमी.)।  
  • आदर्श वाक्य: श्रमेण सर्वम् साध्यम - Everything is achievable through hard work अर्थात् कड़ी मेहनत से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है।