13-Sep-2024
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
चर्चित हस्तियाँ
चर्चा में क्यों?
भारतीय NSA अजीत डोभाल ने ब्रिक्स NSA बैठक में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की और संघर्ष को सुलझाने के लिये यूक्रेन के साथ भारत की चर्चाओं का विवरण साझा किया। पुतिन ने कज़ान में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक का प्रस्ताव रखा।
ब्रिक्स के बारे में
- ब्रिक्स राज्यों का एक अनौपचारिक समूह है जिसमें ब्राज़ील संघीय गणराज्य, रूसी संघ, भारत गणराज्य, चीन जनवादी गणराज्य और दक्षिण अफ्रीका गणराज्य (वर्ष 2010 में शामिल) शामिल हैं।
- ब्रिक्स नेताओं का शिखर सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
- फोरम की अध्यक्षता ब्रिक्स के नाम के अनुसार, सदस्यों के बीच प्रतिवर्ष बारी-बारी से की जाती है।
- सदस्य: ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका (2010)
- नए सदस्य: मिस्र, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और इथियोपिया सभी 2024 में ब्रिक्स में शामिल हो गए।
- पहली ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक: 20 सितंबर 2006
- पहला ब्रिक शिखर सम्मेलन: येकातेरिनबर्ग, रूस 16 जून, 2009
- 15वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023
- 16वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: कज़ान, रूस, 2024
टिप्पणी
|