11-Jun-2025
संक्षिप्त समाचार
संक्षिप्त समाचार
राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष (NIIF)
- केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने हाल ही में राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष (NIIF) की शासी परिषद की छठी बैठक की अध्यक्षता की।
- वर्ष 2015 में स्थापित NIIF एक संप्रभु-लिंक्ड निवेश प्रबंधक है, जिसमें भारत सरकार की 49% हिस्सेदारी है।
- यह अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय दोनों निवेशकों को शामिल करते हुए सहयोगात्मक निवेश अवसरों के लिये एक मंच के रूप में कार्य करता है।
- NIIF भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के साथ श्रेणी II वैकल्पिक निवेश कोष (AIF) के रूप में पंजीकृत है।
- NIIF कई प्रमुख फंडों का प्रबंधन करता है, जिनमें मास्टर फंड (बुनियादी ढाँचे के लिये), प्राइवेट मार्केट्स फंड, इंडिया जापान फंड (जलवायु और स्थिरता पर केंद्रित) और स्ट्रेटेजिक ऑपर्च्युनिटीज फंड (जो विकास इक्विटी निवेश को लक्षित करता है) शामिल हैं।
टार्डिग्रेड्स
- भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक प्रयोग के लिये टार्डिग्रेड्स को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) ले जाएंगे।
टार्डिग्रेड्स
- टार्डिग्रेड्स (जल भालू): सूक्ष्म, खंडित शरीर वाले, आठ पैरों वाले जीव, जिनकी लंबाई लगभग आधा मिलीमीटर होती है।
- अत्यधिक सहनशक्ति: ये जीव अत्यधिक तापमान, विकिरण तथा उच्च दाब को क्रिप्टोबायोसिस के माध्यम से सहन कर सकते हैं।
- क्रिप्टोबायोसिस: ऐसी निष्क्रिय अवस्था, जिसमें सभी चयापचयी प्रक्रियाएँ बंद हो जाती हैं और प्रजनन तथा वृद्धि रुक जाती है।
- वर्गीकरण: टार्डिग्रेड्स को दो वर्गों में विभाजित किया गया है, यूटार्डीग्रेडा (Eutardigrada) और हेटरोटार्डीग्रेडा (Heterotardigrada)। हेटरोटार्डीग्रेडा वर्ग में समुद्री प्रजातियाँ शामिल होती हैं।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. टार्डिग्रेड्स की वह अद्वितीय विशेषता क्या है, जो उन्हें चरम स्थितियों में भी जीवित रहने में सक्षम बनाती है? (1) ऊतकों को पुनर्जीवित करने की क्षमता उत्तर: (3) क्रिप्टोबायोसिस |