- कॉलेज प्रेडिक्टर 2026
- CUET के बारे में
- कोर्सेज़
- ब्लॉग
- होम
- लॉग आउट
- लॉग इन
- Language: Eng | हिंदी
11-Jun-2025
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA)
विविध
चर्चा में क्यों?
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने विश्व जनसंख्या स्थिति रिपोर्ट 2025 रिपोर्ट जारी की, जिसका शीर्षक है "वास्तविक प्रजनन संकट।"
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के बारे में
- वर्ष 1968 में जनसंख्या, यौन तथा प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित परियोजनाओं का समर्थन करने हेतु की गई।
- मुख्यालय: न्यूयॉर्क।
- भूमिका: जनगणना, सर्वेक्षण और सांख्यिकीय गतिविधियों के लिये तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करना, लेकिन यह प्राथमिक आँकड़ों का संकलन स्वयं नहीं करता।
- लक्षित क्षेत्र
- प्रजनन स्वास्थ्य (परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व, यौन संचारित रोगों की रोकथाम)।
- विकसित और विकासशील देशों में जनसंख्या संबंधी मुद्दों पर ध्यान देना।
- लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, विशेषकर शिक्षा में।
- सहायता: केवल तभी प्रदान की जाती है जब सरकार द्वारा औपचारिक अनुरोध किया गया हो।
भारत के संदर्भ में रिपोर्ट
- अनुमान है कि 2025 में भारत की जनसंख्या 1.46 अरब तक पहुँच जाएगी, जिससे यह दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। 2060 के दशक की शुरुआत में इसके 1.7 बिलियन तक पहुँचने और फिर धीरे-धीरे घटने की संभावना व्यक्त की गई है।
- कुल प्रजनन दर (TFR) घटकर प्रति महिला 1.9 जन्म रह गई है, जो प्रतिस्थापन स्तर 2.1 से नीचे है और यह कम बच्चों के जन्म का संकेत देती है।
- भारत की 68% आबादी कार्यकारी आयु वर्ग में है, जिससे जनसांख्यिकीय लाभांश के माध्यम से आर्थिक विकास की संभावनाएँ प्रबल हैं। हालाँकि, बुज़ुर्ग आबादी में भी वृद्धि हो रही है।
- यद्यपि प्रजनन क्षमता में गिरावट और महिला अधिकारों के क्षेत्र में कुछ प्रगति हुई है, फिर भी महत्त्वपूर्ण चुनौतियाँ बनी हुई हैं और भारत के पास यह अवसर है कि वह प्रजनन अधिकारों को आर्थिक विकास से जोड़ते हुए वैश्विक नेतृत्व प्रस्तुत करे।
कुल प्रजनन दर (TFR):
- कुल प्रजनन दर (TFR) का तात्पर्य है— एक महिला के जीवनकाल में औसतन कितने बच्चे जन्म लेते हैं, बशर्ते कि वह अपने प्रजनन वर्षों (15–49 वर्ष) के दौरान प्रत्येक आयु वर्ग की वर्तमान प्रजनन दरों का पालन करे।
- 2.1 की TFR यानी प्रति महिला दो बच्चे, को प्रतिस्थापन दर माना जाता है, जो समय के साथ जनसंख्या की स्थिरता सुनिश्चित करता है।
प्रजनन दर में गिरावट के कारण
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की स्थापना कब की गई थी? (1) 1950 उत्तर: (2) 1968 |
