11-Jun-2025
आयुष निवेश सारथी
विविध
चर्चा में क्यों?
भारत सरकार ने आयुष क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने और मार्गदर्शन देने के लिये आयुष निवेश सारथी पोर्टल लॉन्च किया, जिसे आयुष मंत्रालय ने इन्वेस्ट इंडिया के सहयोग से विकसित किया है।
आयुष निवेश सारथी पोर्टल के बारे में
- आयुष क्षेत्र (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) में रुचि रखने वाले निवेशकों के लिये एक वन-स्टॉप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म।
- यह निम्नलिखित पर जानकारी प्रदान करता है।
- सरकारी नीतियाँ और नियम।
- उपलब्ध निवेश परियोजनाएँ।
- निवेश के लिये प्रोत्साहन और लाभ।
- वास्तविक समय समर्थन और सहायता।
- यह भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों निवेशकों को समर्थन देता है।