27-Jun-2025

विश्व बैंक

विविध

चर्चा में क्यों? 

25 अप्रैल, 2025 को भारत सरकार ने विश्व बैंक द्वारा जारी "गरीबी और समानता संक्षिप्त रिपोर्ट (अप्रैल 2025)" का हवाला देते हुए बताया कि पिछले दशक में देश के 171 मिलियन लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला गया है।

विश्व बैंक के बारे में 

  • वर्ष 1944 में IMF के साथ अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) के रूप में स्थापित।
  • IBRD बाद में विश्व बैंक के रूप में विकसित हुआ।
  • विश्व बैंक समूह में पाँच संस्थाएँ शामिल हैं, जो विकासशील देशों में गरीबी कम करने और सतत् विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं।
  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। 

सदस्यता 

  • विश्व बैंक के 189 देश सदस्य हैं। 
  • भारत इसके सदस्य देशों में से एक है। 

प्रमुख रिपोर्टें 

  • व्यापार सुगमता रिपोर्ट (अब बंद) 
  • मानव पूँजी सूचकांक 
  • विश्व विकास रिपोर्ट 

शेयरधारिता पैटर्न 

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के पास 16.41% मतदान शक्ति के साथ सबसे बड़ा हिस्सा है, इसके बाद जापान: 7.87%, जर्मनी: 4.49%, यूनाइटेड किंगडम: 4.31% और फ्राँस: 4.31% हैं।
  • शेष शेयर अन्य सदस्य देशों के बीच वितरित किये जाते हैं।

MCQ के माध्यम से तैयारी 

प्रश्न. विश्व बैंक के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? 

(1) विश्व बैंक की स्थापना वर्ष 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ की गई थी। 

(2) विश्व बैंक समूह में तीन संस्थाएँ शामिल हैं जो केवल विकसित देशों पर केंद्रित हैं। 

 (3) विश्व बैंक वर्ष 1944 में स्थापित संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। 

(4) अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का एक हिस्सा है।
 

उत्तर: (3) विश्व बैंक वर्ष 1944 में स्थापित संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।