- कॉलेज प्रेडिक्टर 2026
- CUET के बारे में
- कोर्सेज़
- ब्लॉग
- होम
- लॉग आउट
- लॉग इन
- Language: Eng | हिंदी
09-Jan-2025
बुर्किना फासो
वैश्विक मामले
चर्चा में क्यों?
बुर्किना फासो के सैन्य शासन ने रिमताल्बा जीन इमैनुएल ओउएड्रागो को संक्रमणकालीन सरकार का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अपोलिनेयर जोआचिम काइलेम डी ताम्बेला की बर्खास्तगी और 6 दिसंबर, 2024 को सरकार के विघटन के पश्चात की गई है। यह राजनीतिक परिवर्तन बुर्किना फासो के शासन और संक्रमणकालीन नेतृत्व के समक्ष उपस्थित चुनौतियों को स्पष्ट करता है।
बुर्किना फासो: परिचय
- स्थान: पश्चिमी अफ्रीका में स्थलरुद्ध देश, माली, नाइजर, बेनिन, टोगो, घाना और कोट डी आइवर से घिरा हुआ।
- राजधानी: औगादोगो
- भाषा: आधिकारिक भाषा फ्रेंच; स्वदेशी भाषाएँ व्यापक रूप से बोली जाती हैं।
- इतिहास:
- पूर्व नाम अपर वोल्टा; 1960 में फ्राँस से स्वतंत्रता प्राप्त की।
- 1984 में इसका नाम बदलकर बुर्किना फासो ("Land of Upright People अर्थात् ईमानदार लोगों की भूमि") कर दिया गया।
- अर्थव्यवस्था: कृषि आधारित, सोना और कपास प्रमुख निर्यात हैं; गरीबी और बेरोज़गारी का सामना करना पड़ रहा है।
- चुनौतियाँ:
- लगातार तख्तापलट के साथ राजनीतिक अस्थिरता।
- बढ़ती विद्रोही हिंसा और विस्थापन संकट।
- संस्कृति: कला और संगीत की समृद्ध परंपराएँ; FESPACO अफ्रीकी फिल्म महोत्सव का स्थान।

