16-Oct-2024
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने ग्रीनवाशिंग को रोकने के लिये दिशा-निर्देश जारी किये
पर्यावरण और पारिस्थितिकी
चर्चा में क्यों?
सरकार ने ग्रीनवाशिंग और भ्रामक पर्यावरणीय दावों को रोकने और विनियमित करने के लिये दिशानिर्देश जारी किये हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कंपनियाँ "प्राकृतिक" या "जैविक" जैसे दावों को वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ प्रमाणित करें।
ग्रीनवाशिंग क्या है?
- यह शब्द व्हाइटवॉशिंग से लिया गया है, जिसका तात्पर्य एक विपणन रणनीति से है, जिसमें कंपनियाँ अपने उत्पादों या सेवाओं के पर्यावरणीय लाभों का भ्रामक रूप से दावा करती हैं या बढ़ा-चढ़ाकर बताती हैं।
- ऐसा अक्सर अस्पष्ट या असमर्थित शब्दों जैसे प्राकृतिक, पर्यावरण-अनुकूल या ग्रीन का प्रयोग करके किया जाता है।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA):
|