01-Jul-2025

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस

विविध

चर्चा में क्यों? 

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस (CA दिवस) प्रतिवर्ष 1 जुलाई को ICAI द्वारा इसकी स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है, ताकि भारत की वित्तीय प्रणाली के निर्माण में CAs की महत्त्वपूर्ण भूमिका का सम्मान किया जा सके।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के बारे में 

  • भारत में लेखांकन पेशा वर्ष 1948 तक अनियमित था। 
  • वर्ष 1949 में एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अधिनियम पारित किया गया, जिसके तहत 1 जुलाई 1949 को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना एक स्वायत्त निकाय के रूप में की गई।
  • वर्ष 2025 में ICAI ने अपनी 77वीं वर्षगाँठ पर नई दिल्ली में भव्य समारोह आयोजित किया।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI)

  • ICAI एक वैधानिक निकाय है, जिसकी स्थापना चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अधिनियम, 1949 के तहत भारत में CA पेशे के विनियमन हेतु की गई थी।
  • यह संस्था भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय के अधीन कार्य करती है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • ICAI दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्था है।
  • इसका संचालन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अधिनियम, 1949 और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स विनियम, 1988 के अनुसार एक परिषद द्वारा किया जाता है।
  • इस परिषद में कुल 40 सदस्य होते हैं- 32 सदस्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स द्वारा निर्वाचित तथा 8 सदस्य केंद्र सरकार द्वारा नामित होते हैं, जो CAG, SEBI, कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय और वित्त मंत्रालय जैसे प्रमुख संस्थानों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

MCQ के माध्यम से तैयारी 

प्रश्न. चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस प्रत्येक वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है? 

(1) 30 जून 
(2) 1 जुलाई 
(3) 15 अगस्त 
(4) 10 जुलाई 

उत्तर: (2) 1 जुलाई