19-Jun-2025

क्रोएशिया

विविध

चर्चा में क्यों?  

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्रोएशिया का दौरा कर किया और भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया, जिससे आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिल सके।

क्रोएशिया के बारे में  

  • अवस्थिति: दक्षिण-पूर्वी यूरोप, स्लोवेनिया, हंगरी, सर्बिया, बोस्निया और हर्जेगोविना तथा पश्चिम में एड्रियाटिक सागर से घिरा हुआ।  
  • राजधानी: ज़ाग्रेब  
  • प्रमुख नदियाँ: सावा, ड्रावा और डेन्यूब- अंतर्देशीय परिवहन तथा कृषि के लिये महत्त्वपूर्ण  
  • मुद्रा: यूरो (EUR) (जनवरी 2023 से, क्रोएशियाई कुना की जगह अपनाई गई)  
  • यूरोपीय संघ की सदस्यता: वर्ष 2013 में यूरोपीय संघ में शामिल और वर्ष 2023 में शेंगेन क्षेत्र का हिस्सा बना  
  • ऐतिहासिक घटनाएँ: वर्ष 1991 में यूगोस्लाविया से स्वतंत्रता प्राप्त हुई; क्रोएशियाई स्वतंत्रता संग्राम (1991-1995) इसके आधुनिक इतिहास की एक प्रमुख घटना थी।  
  • त्योहार: डबरोवनिक ग्रीष्मोत्सव (कला एवं संस्कृति) और सिंजस्का अल्का (पारंपरिक नाइट टूर्नामेंट)