19-Mar-2025
पोषक तत्त्वों की कमी से होने वाले रोग
पोषक तत्त्वों की कमी से होने वाले रोग: परिचय
अभावजन्य रोग वे स्वास्थ्य स्थितियाँ हैं जो आहार में आवश्यक पोषक तत्त्वों, विशेषकर विटामिनों और खनिजों की लंबे समय तक कमी के कारण उत्पन्न होती हैं, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न स्वास्थ्य जटिलताएँ उत्पन्न होती हैं।
विशेष विटामिन और खनिजों की कमी से उत्पन्न होने वाले रोग:
विटामिन/खनिज |
पोषक तत्त्वों की कमी से होने वाले रोग |
विटामिन A |
रतौंधी (नाइट ब्लाइंडनेस) |
विटामिन B1 |
बेरीबेरी |
विटामिन B2 |
अरिबोफ्लेविनोसिस |
विटामिन B3 |
रोग जिस में चमड़ा फट जाता है (पेलाग्रा) |
विटामिन B5 |
अपसंवेदन (पैरेस्थेसिया) |
विटामिन B6 |
रक्ताल्पता (एनीमिया) |
विटामिन B7 |
त्वचाशोथ, आंत्रशोथ (डर्मेटाइटिस, एंटराइटिस) |
विटामिन B9 और B12 |
महालोहिप्रसू एनीमिया (मेगालोब्लास्टिक एनीमिया) |
विटामिन C |
स्कर्वी, मसूड़ों की सूजन |
विटामिन D |
रिकेट्स और ऑस्टियोमैलेशिया |
विटामिन E |
कम प्रजनन क्षमता |
विटामिन K |
रक्त का थक्का न जमना |
फोलेट (फोलिक एसिड) |
मेगालोब्लास्टिक एनीमिया, न्यूरल ट्यूब दोष |
आयोडीन |
नवजात शिशुओं में गण्डमाला, संज्ञानात्मक हानि |
लोहा |
रक्ताल्पता (एनीमिया) |
जस्ता |
छोटा कद, घाव भरने में कमी, विकास संबंधी समस्याएँ |