16-Jul-2025
डीएनए प्रोफाइलिंग पहल
पर्यावरण और पारिस्थितिकी
चर्चा में क्यों?
असम वन विभाग ने भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के सहयोग से 2,573 गैंडे के सींगों की डिएनए प्रोफाइलिंग की पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य संरक्षण और वन्यजीव अपराध जाँच को सशक्त बनाना है।
गैंडे के सींगों की डीएनए प्रोफाइलिंग के बारे में
- शिकार-विरोधी और संरक्षण प्रयासों के तहत, वर्ष 2021 में ज़ब्त किये गए तथा प्राकृतिक रूप से मृत गैंडे के सींगों को सार्वजनिक रूप से जलाने के दौरान रखे गए गैंडे के सींगों के नमूनों की डीएनए प्रोफाइलिंग की जा रही है।
- मुख्य रूप से अवैध शिकार से प्राप्त और प्राकृतिक मृत्यु के नमूनों का सत्यापन असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में किया गया।
आनुवंशिक विश्लेषण:
- नमूनों को RhoDIS (गैंडा डीएनए इंडेक्स सिस्टम) भारत कार्यक्रम के तहत भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII), देहरादून भेजा गया है, जहाँ इनका डिएनए विश्लेषण किया जाएगा।
रोडिस इंडिया
- वर्ष 2016 में शुरू की गई रोडिस इंडिया, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC), गैंडा-क्षेत्रीय राज्यों, WII तथा WWF-इंडिया की एक संयुक्त पहल है।
- इसका उद्देश्य गैंडे के सींगों के अलग-अलग डीएनए प्रोफाइल तैयार करना है ताकि उन्हें राष्ट्रीय फोरेंसिक डेटाबेस में एकीकृत किया जा सके और वन्यजीव अपराध जाँच तथा एक सींग वाले गैंडों के आनुवंशिक संरक्षण की योजना बनाने में मदद मिल सके।
एक-सींग वाला गैंडा (Rhinoceros unicornis)
- एक सींग वाला बड़ा गैंडा (या भारतीय गैंडा) सबसे बड़ी गैंडा प्रजाति है, जिसकी पहचान 8 से 25 इंच के काले सींग और कवच जैसी त्वचा की परतों से होती है।
- यह अधिकांशतः एकाकी जीवन व्यतीत करता है। इसके निवास क्षेत्र एक-दूसरे से जुड़े हुए, और स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं हैं। यह मुख्यतः घास चरने वाला जीव है, जो घास के साथ-साथ पत्तियाँ, फल तथा जलीय पौधे भी खाता है।
- असम में विश्व की 80% एक-सींग वाले गैंडे की आबादी है, जिनमें से केवल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (1,300 वर्ग किमी) में ही लगभग 70% गैंडे रहते हैं (2022 के अनुसार)।
- निरंतर संरक्षण प्रयासों के कारण, 1980 के दशक से भारत में गैंडों की आबादी में 170% की वृद्धि हुई है, जो लगभग 1,500 से बढ़कर वर्ष 2024 में 4,014 से अधिक हो गई है।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है? (1) पश्चिम बंगाल उत्तर: (2) असम |