16-Jul-2025
मछलीपट्टनम बंदरगाह - आंध्र प्रदेश
विविध
चर्चा में क्यों?
आंध्र प्रदेश का मचलीपट्टनम बंदरगाह, जो कभी एक प्राचीन ऐतिहासिक बंदरगाह नगर था, वर्ष 2026 तक एक ग्रीनफील्ड बंदरगाह के रूप में पुनर्जीवित किया जा रहा है।
आंध्र प्रदेश के बारे में
- स्थिति और सीमाएँ
- यह भारत के दक्षिण-पूर्वी भाग में, बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित है।
- स्थलीय सीमाएँ,
- उत्तर: ओडिशा और छत्तीसगढ़
- पश्चिम: तेलंगाना
- दक्षिण: तमिलनाडु
- पूर्व: बंगाल की खाड़ी (तटरेखा)
- भौगोलिक स्थिति और जलवायु
- जलवायु: उष्णकटिबंधीय; गर्म और आर्द्र ग्रीष्मकाल, मध्यम मानसून तथा हल्की सर्दियाँ
- सबसे ऊँची चोटी: अरमा कोंडा (पूर्वी घाट में)
- प्रमुख नदियाँ: गोदावरी, कृष्णा, पेन्ना, वंशधारा, नागावली
- राजधानी: अमरावती (विधानसभा); विशाखापत्तनम को कार्यकारी राजधानी बनाने का प्रस्ताव है|
- प्राकृतिक संसाधन
- बॉक्साइट, चूना पत्थर, ग्रेनाइट और बेराइट से समृद्ध
- उपजाऊ मैदान कृषि के लिये अनुकूल हैं—विशेषकर चावल, गन्ना और कपास।
- तटीय संसाधनों में मत्स्य पालन तथा जलीय कृषि शामिल हैं।
- ऐतिहासिक विशेषताएँ
- यह क्षेत्र प्राचीन सातवाहन और विजयनगर साम्राज्य का भाग था।
- स्वतंत्रता संग्राम और भाषायी आधार पर राज्यों के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- वर्ष 1956 में भाषायी आधार पर एक अलग राज्य के रूप में गठित किया गया और वर्ष 2014 में तेलंगाना राज्य बनाने के लिये इसका विभाजन किया गया।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी नदी आंध्र प्रदेश से होकर नहीं बहती है? (1) गोदावरी उत्तर: (4) नर्मदा |