23-May-2025

वीरता पुरस्कार

विविध

चर्चा में क्यों? 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में रक्षा अलंकरण समारोह 2025 के प्रथम चरण के दौरान सशस्त्र बलों, CAPF और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र पुलिस कर्मियों को 6 कीर्ति चक्र (4 मरणोपरांत) तथा 33 शौर्य चक्र (7 मरणोपरांत) प्रदान किये। 

वीरता पुरस्कार क्या हैं? 
वीरता पुरस्कार भारत सरकार द्वारा सशस्त्र बलों, अन्य कानूनी रूप से अधिकृत बलों और नागरिकों के बहादुर तथा निस्वार्थ कार्यों को मान्यता देने के लिये दिये जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मान हैं।
ये पुरस्कार वर्ष में दो बार घोषित किये जाते हैं : 

  • गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)  
  • स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त )  

पृष्ठभूमि और इतिहास 

  • 26 जनवरी 1950 को पहले तीन पुरस्कार स्थापित किये गए: 
  • परमवीर चक्र 
  • महावीर चक्र 
  • वीर चक्र 
  • वर्ष 1952 में तीन और पुरस्कार शुरू किये गए: 
  • अशोक चक्र वर्ग-
  • अशोक चक्र वर्ग-II 
  • अशोक चक्र वर्ग-III 

वर्ष 1967 में इन सम्मानों के नाम बदलकर निम्न रूप में रखे गए:

  • अशोक चक्र
  • कीर्ति चक्र
  • शौर्य चक्र

महत्त्वानुसार क्रम (वरीयता) 

  1. परमवीर चक्र 
  2. अशोक चक्र 
  3. महावीर चक्र 
  4. कीर्ति चक्र 
  5. वीर चक्र 
  6. शौर्य चक्र 

ये पुरस्कार मरणोपरांत (प्राप्तकर्त्ता की मृत्यु के बाद) भी दिये जा सकते हैं। 

पात्रता मापदंड: 

  • सेना, नौसेना, वायु सेना के सभी रैंक, रिज़र्व बल और प्रादेशिक सेना सहित। 
  • सशस्त्र बलों की नर्सिंग सेवा के सदस्य। 
  • पुलिस, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, रेलवे सुरक्षा बल। 
  • किसी भी पेशे से जुड़े नागरिक। 

पुरस्कार के लिये शर्तें 

  • अशोक चक्र : शत्रु के साथ सीधे युद्ध के अलावा अत्यधिक बहादुरी, साहस या बलिदान के कार्यों के लिये। 
  • कीर्ति चक्र: शत्रु कार्रवाई के अलावा अन्य साहसपूर्ण कार्यों के लिये। 
  • शौर्य चक्र: प्रत्यक्ष युद्ध से इतर वीरतापूर्ण कार्यों के लिये। 

विजेता सूची- 2025 

शौर्य चक्र पुरस्कार विजेता 

नाम 

सेवा 

मेजर (अब लेफ्टिनेंट कर्नल) विजय वर्मा 

भारतीय सेना 

डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार 

CRPF (MHA) 

इंस्पेक्टर/जीडी जेफरी हिंगचुल्लो 

CRPF (MHA) 

विंग कमांडर वर्नोन डेसमंड कीन 

भारतीय वायु सेना 

स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार 

भारतीय वायु सेना 

विशेष पुलिस अधिकारी अब्दुल लतीफ 

जम्मू-कश्मीर पुलिस (गृह मंत्रालय) 

सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया 

भारतीय सेना 

कर्नल पवन सिंह 

भारतीय सेना 

नायब सूबेदार (अब सूबेदार) पी पाबिन सिंघा 

भारतीय सेना 

मेजर साहिल रंधावा 

भारतीय सेना 

मेजर (अब लेफ्टिनेंट कर्नल) सीवीएस निखिल 

भारतीय सेना 

मेजर त्रिपाठी सिंह 

भारतीय सेना 

लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव 

भारतीय नौसेना 

डिप्टी कमांडेंट लखवीर 

CRPF (MHA) 

असिस्टेंट कमांडेंट राजेश पांचाल 

CRPF (MHA) 

सीटी/जीडी मलकीत सिंह 

CRPF (MHA) 

सूबेदार मोहन राम 

भारतीय सेना 

कमोडोर शरद सिनसुनवाल 

भारतीय नौसेना 

फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस 

भारतीय वायु सेना 

सार्जेंट डाभी संजय हिफ्फाभाई 

भारतीय वायु सेना 

मेजर कुणाल 

भारतीय सेना 

मेजर आशीष दहिया 

भारतीय सेना 

हवलदार प्रकाश तमांग 

भारतीय सेना 

मेजर सतेंद्र धनखड़ 

भारतीय सेना 

सहायक कमांडेंट एशेंथुंग किकोन 

भारतीय सेना 

सूबेदार विकास तोमर 

भारतीय सेना 

कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेता 

नाम 

सेवा 

मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू 

भारतीय सेना 

मेजर मनजीत 

भारतीय सेना 

शौर्य चक्र पुरस्कार विजेता (मरणोपरांत) 

नाम 

सेवा 

मेजर आशीष धोंचक 

भारतीय सेना 

सिपाही प्रदीप सिंह 

भारतीय सेना 

हवलदार रोहित कुमार 

भारतीय सेना 

श्री पवन कुमार 

CRPF (MHA) 

श्री देवन सी 

CRPF (MHA) 

विजयन कुट्टी जी 

बी.आर.ओ 

कैप्टन दीपक सिंह 

भारतीय सेना 

कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेता (मरणोपरांत) 

नाम 

सेवा 

राइफलमैन रवि कुमार 

भारतीय सेना 

कर्नल मनप्रीत सिंह 

भारतीय सेना 

उप अधीक्षक हिमायूं मुजम्मिल भट्ट 

जम्मू-कश्मीर पुलिस (गृह मंत्रालय) 

नाइक दिलवर खान 

भारतीय सेना