CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 23-Sep-2024

सकल घरेलू उत्पाद (GDP)

भारतीय अर्थव्यवस्था

GDP क्या है ?

यह एक लेखांकन वर्ष के दौरान किसी देश में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का अंतिम मूल्य है

इसमें शामिल होता है:

  • निजी उपभोग: घरों द्वारा उपभोग के लिये खरीदी गई सभी वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य (अर्थात, निजी अंतिम उपभोग व्यय या PFCE)। 
  • सकल निवेश: व्यावसायिक फर्मों और सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था में किये गए सभी पूंजी निवेशों का कुल मूल्य।  
  • सरकारी व्यय: सरकार द्वारा उपभोग के लिये खरीदी गई सभी वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य, जैसे सरकारी कर्मचारियों का वेतन आदि। 
  • निर्यात और आयात का शुद्ध योग: निर्यात (विदेशियों ने हमारे माल पर क्या खर्च किया) और आयात (भारतीयों ने विदेशी माल पर क्या खर्च किया) का शुद्ध प्रभाव [शुद्ध निर्यात या NX]। 

GDP की गणना 

इसकी गणना तीन तरीकों से की जा सकती है अर्थात आय विधि, व्यय विधि और उत्पादन विधि या मूल्य वर्धित विधि। 

  • आय विधि : यह अर्थव्यवस्था में व्यक्तियों और फर्मों द्वारा अर्जित सभी कारक आय को जोड़कर GDP को मापता है, जैसे कर्मचारियों का मुआवज़ा: मज़दूरी और वेतन, परिचालन अधिशेष: लाभ, ब्याज और किराया व रॉयल्टी। 
  • व्यय विधि : यह विधि वस्तुओं और सेवाओं पर अर्थव्यवस्था के सभी व्ययों को जोड़कर सकल घरेलू उत्पाद की गणना करती है। (PFCE + GFCE + सकल निवेश + X-M) 
  • उत्पादन विधि : यह विधि किसी अर्थव्यवस्था में एक निश्चित अवधि के दौरान विभिन्न क्षेत्रों द्वारा उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के सकल मूल्य को जोड़कर सकल घरेलू उत्पाद का अनुमान लगाती है।