14-Jul-2025

आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम) फसलें

पर्यावरण और पारिस्थितिकी

चर्चा में क्यों? 

चल रही व्यापार वार्ताओं के दौरान, अमेरिका, भारत पर आनुवंशिक रूप से संशोधित (GM) फसलों के लिये अपना कृषि बाज़ार खोलने का दबाव बना रहा है। हालाँकि भारत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कृषि और डेयरी क्षेत्र उसके लिये अविचारणीय सीमाएँ हैं। भारत ने आगाह किया है कि GM फसलों का आयात किसानों की आजीविका के लिये खतरा हो सकता है तथा खाद्य सुरक्षा से हो सकता है। 

जीएम फसलों के बारे में

  • परिभाषा: जीएम फसलें वे पौधे हैं, जिनके डीएनए को आनुवंशिक इंजीनियरिंग के माध्यम से परिवर्तित किया गया है ताकि कीट प्रतिरोध या देरी से पकने जैसे लक्षण उत्पन्न किये जा सकें या संशोधित किये जा सकें। 
  • कार्य प्रणाली: इन पौधों की आनुवंशिक संरचना में जीन जोड़े या संशोधित किये जाते हैं ताकि विशेष लाभ प्राप्त हो सकें।
  • प्रथम जी.एम. फसल: वर्ष 1994 में अमेरिका में Flavr Savr टमाटर को पहली GM फसल के रूप में प्रस्तुत किया गया था। इसे विशेष रूप से धीमी पकने की प्रक्रिया और सड़ने से रोकने हेतु विकसित किया गया था।

जीएम फसलों के लाभ 

Genetically Modified (GM) Crops

भारत में जीएम फसलें 

  • स्वीकृत फसल: बीटी कपास भारत में खेती के लिये स्वीकृत एकमात्र आनुवंशिक रूप से संशोधित फसल है। 
  • विनियमन: GM फसलों को पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत बनाए गए नियम, 1989 के अंतर्गत नियंत्रित किया जाता है।
  • सक्षम प्राधिकारी: जीएम उत्पादों के विनिर्माण, उपयोग, आयात, निर्यात और भंडारण की निगरानी के लिये 1989 के नियमों के तहत अधिसूचित विशिष्ट प्राधिकारियों को विनियामक शक्तियाँ सौंपी गई हैं।

Genetically Modified (GM) Crops 

आनुवंशिक इंजीनियरिंग मूल्यांकन समिति (GEAC) 

  • स्वरूप: यह एक वैधानिक समिति है, जिसे "विषैले सूक्ष्मजीवों/आनुवंशिक रूप से अभियांत्रित जीवों या कोशिकाओं के निर्माण, उपयोग/आयात/निर्यात एवं भंडारण हेतु नियम, 1989" के अंतर्गत गठित किया गया है।
  • कानूनी ढाँचा: ये नियम पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत अधिसूचित किये गए थे। 
  • मुख्य कार्य: आनुवंशिक रूप से संशोधित जीवों (GMOs) एवं उनके उत्पादों के व्यापक उपयोग और पर्यावरण में विमोचन के लिये अनुमोदन प्रदान करना।
  • प्रशासनिक प्राधिकरण: यह समिति भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन कार्य करती है।
  • GM फसलों में महत्त्व: GEAC, किसी भी GM फसल के व्यावसायिक मंज़ूरी देने से पहले उसकी जैव-सुरक्षा और पर्यावरणीय जोखिमों का मूल्यांकन करती है।

 MCQ के माध्यम से तैयारी 

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी संयुक्त राज्य अमेरिका में शुरू की गई पहली आनुवंशिक रूप से संशोधित फसल है? 

(1) बीटी कपास 
(2) गोल्डन राइस 
(3) फ्लेवर सेवर टमाटर 
(4) हाइब्रिड मक्का 

उत्तर: (3) फ्लेवर सेवर टमाटर