14-Jul-2025
खबरों में व्यक्तित्व
व्यक्तित्व |
चर्चा में क्यों? |
विवरण |
ए रा हरिकृष्णन |
चेचेन्नई के ए. रा. हरिकृष्णन ने फ्राँस में आयोजित ला प्लान इंटरनेशनल शतरंज महोत्सव में अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल कर भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव प्राप्त किया है। |
चे23 वर्षीय हरिकृष्णन ने 5 वर्ष की आयु में शतरंज खेलना शुरू किया, 7 वर्ष की उम्र में अपनी FIDE रेटिंग प्राप्त की और वर्ष 2018 में इंटरनेशनल मास्टर (IM) बने। उन्होंने स्विट्ज़रलैंड, स्पेन तथा फ्राँस में अपने GM नॉर्म्स प्राप्त किये। वर्ष 2022 से वे श्याम सुंदर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं एवं वर्तमान में मोरक्को, स्पेन तथा पुर्तगाल मेंआगामी टूर्नामेंट्स की तैयारी कर रहे हैं। |
हर्षवर्द्धन शृंगला |
भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर्षवर्द्धन शृंगला को राज्यसभा के लिये नामांकित किया गया है। यह नामांकन राज्यसभा की चार रिक्त नामित सीटों में से एक के तहत किया गया है। |
वर्ष 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी शृंगला विदेश सचिव, अमेरिका में भारतीय राजदूत, और बांग्लादेश में उच्चायुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनकी पहली राजनयिक नियुक्ति थाईलैंड में हुई थी। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेन्स कॉलेज के छात्र रहे हैं। उन्होंने नवंबर 2023 में भारत द्वारा आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन का समन्वय भी किया था। |
उज्ज्वल निकम |
वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को कानूनी और सार्वजनिक सेवा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिये राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में नामित किया गया है। |
निकम एक प्रसिद्ध आपराधिक वकील हैं, जिन्हें 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों और वर्ष 1993 के बॉम्बे बम धमाकों जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों में विशेष लोक अभियोजक के रूप में उनकी भूमिका के लिये जाना जाता है। उन्हें टाडा के तहत दशकों का कानूनी अनुभव है तथा उन्होंने कई पुरस्कार प्राप्त किये हैं। वर्ष 2024 में वे मुंबई उत्तर से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार भी थे। |
सी. सदानंदन मास्टर |
केरल भाजपा के वरिष्ठ नेता सी. सदानंदन मास्टर को सार्वजनिक जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिये राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिये नामित किया गया है। |
कन्नूर के एक निम्न प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, जिन्होंने वर्ष 1994 में एक संदिग्ध माकपा हमले में अपने दोनों पैर खो दिये थे, भाजपा द्वारा "जीवित शहीद" माने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2021 का केरल विधानसभा चुनाव लड़ा और राष्ट्रीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष रहे। वे आरएसएस के विचार मंच 'भारतीय विचार केंद्रम' से भी जुड़े हुए हैं। |
डॉ. मीनाक्षी जै |
इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन को भारतीय ऐतिहासिक विद्वत्ता में उनके योगदान के सम्मान में राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिये नामित किया गया है। |
वे दिल्ली विश्वविद्यालय के गर्गी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर रह चुकी हैं, साथ ही नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय की सदस्य, भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (ICHR) की सदस्य तथा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) की वरिष्ठ फेलो रही हैं। उनकी उल्लेखनीय पुस्तकों में द बैटल फॉर रामा, सती, पैरेलल पाथवेज़, फलाइट ऑफ़ डेइटीज़ और रीबर्थ ऑफ टेम्पल्स शामिल हैं। साहित्य तथा शिक्षा में उनके योगदान के लिये उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। |
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. निम्नलिखित में से किस व्यक्ति को वर्ष 2025 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिये नामित नहीं किया गया? (1) ए. रा. हरिकृष्णन उत्तर: (1) ए. रा. हरिकृष्णन |