25-Sep-2024
जर्मनी
विविध
- इसे आधिकारिक तौर पर जर्मनी संघीय गणराज्य (बुंडेसरिपब्लिक डॉयचलैंड) के नाम से जाना जाता है।
- स्थान: मध्य यूरोप
- राजधानी : बर्लिन
- सीमाएँ : इसकी सीमा नौ देशों से लगती है: डेनमार्क, पोलैंड, चेक गणराज्य, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, फ्राँस, लक्ज़मबर्ग, बेल्जियम और नीदरलैंड।
- इसकी तटरेखा उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर के साथ लगती है।
- प्रमुख नदियाँ : राइन, एल्बे, डेन्यूब
- आधिकारिक भाषा: जर्मन
- सरकार : यह एक संघीय संसदीय गणराज्य है।
- संसद: बुंडेसटाग
- राष्ट्रपति: फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर
- चांसलर: ओलाफ स्कोल्ज़
- मुद्रा: यूरो (€)
- प्रमुख कंपनियाँ : वोक्सवैगन, डेमलर एजी (मर्सिडीज़-बेंज), बीएमडब्ल्यू, सीमेंस, बॉश और बायर।
- वर्ष 1871 में इसे एक राष्ट्र-राज्य के रूप में एकीकृत किया गया।
- यह यूरोपीय संघ (EU) और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का संस्थापक सदस्य है।
- इसमें 16 संघीय राज्य (बुंडेसलैंडर) शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक का अपना संविधान और सरकार है।
- यह संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिससे यह यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गयी है।