CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 22-Oct-2024

भारत ने अपनी चौथी परमाणु मिसाइल पनडुब्बी का प्रक्षेपण किया

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

चर्चा में क्यों? 

भारत ने कनाडा के साथ बढ़ते तनाव के बीच अपनी परमाणु प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाते हुए 16 अक्तूबर को अपनी चौथी परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, जिसका कोडनेम S4* है, को लॉन्च किया। इस पनडुब्बी में 75% स्वदेशी सामग्री है और यह 3,500 किलोमीटर की रेंज वाली K-4 मिसाइलों से लैस है। यह कदम चीन से संभावित खतरों का मुकाबला करने और समुद्री सुरक्षा को मज़बूत करने के लिये पनडुब्बी युद्ध पर भारत के रणनीतिक फोकस के अनुरूप है। 

INS अरिदमन 

  • प्रकार: भारतीय नौसेना की चौथी परमाणु ऊर्जा चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN), जिसका कोड नाम S4* है। 
  • इसमें लगभग 75% स्वदेशी सामग्री है और यह केवल 3,500 किमी रेंज की K-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों से सुसज्जित है, जिन्हें ऊर्ध्वाधर प्रक्षेपण प्रणालियों के माध्यम से प्रक्षेपित किया जा सकता है।  
  • यह K-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों से सुसज्जित है, जिसकी मारक क्षमता 3,500 किमी है। 
  • यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। 

पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियाँ (SSBN) 

  • ये परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियाँ हैं जो जल के अंदर रहते हुए बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपित करने में सक्षम हैं। 
  • वे किसी देश की परमाणु निवारण रणनीति के महत्त्वपूर्ण घटक के रूप में कार्य करते हैं, जिससे शत्रुओं के विरुद्ध द्वितीय-आक्रमण क्षमता प्राप्त होती है। 
  • पनडुब्बी शृंखला 
    • S1 - INS चक्र    
    • S2 - INS अरिहंत 
    • S3 - INS अरिघात 
    • S4 - INS अरिदमन