28-Oct-2024
भारत ने रचा इतिहास: रेचल गुप्ता बनीं मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024
विविध
चर्चा में क्यों?
भारत के जालंधर की 20 वर्षीय रेचल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने ग्रैंड पेजेंट्स चॉइस अवार्ड 2024 भी जीता। इस जीत के साथ, वह अब पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता के साथ किसी भारतीय द्वारा जीते गए सबसे अधिक वैश्विक पेजेंट क्राउन का अभिलेख साझा करती हैं।
समाचार पर अधिक जानकारी
- पंजाब के जालंधर की 20 वर्षीय रेचल गुप्ता 25 अक्तूबर 2024 को मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं।
- मुख्य खिताब के अलावा, उन्होंने 70 से अधिक देशों के प्रतियोगियों के बीच खड़े होकर ग्रैंड पेजेंट्स चॉइस अवार्ड 2024 भी जीता।
- रेचल को वर्ष 2022 में मिस सुपर टैलेंट ऑफ द वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
- मिस ग्रैंड इंटरनेशनल तक की उनकी यात्रा मिस ग्रैंड इंडिया 2024 में उनकी जीत के साथ शुरू हुई।