CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 22-May-2025

अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार

विविध

चर्चा में क्यों? 

कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक की लघु कहानी संग्रह हार्ट लैंप ने वर्ष 2025 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार प्राप्त किया। 

अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2025 के बारे में 

  • बुकर पुरस्कार अंग्रेज़ी भाषा में लिखी गई सर्वश्रेष्ठ एकल कृति के लिये दिया जाने वाला प्रतिष्ठित वैश्विक साहित्यिक पुरस्कार है। 
  • वर्ष 1969 में UK में स्थापित यह संस्था मूलतः राष्ट्रमंडल लेखकों पर केंद्रित थी, लेकिन अब यह विश्व भर के लेखकों के लिये खुली है। 
  • पात्रता के लिये यह आवश्यक है कि उपन्यास एक मौलिक अंग्रेज़ी कृति हो, जो पुरस्कार वर्ष के भीतर किसी पंजीकृत प्रकाशक द्वारा UK या आयरलैंड में प्रकाशित हुई हो; अनूदित और स्व-प्रकाशित कृतियाँ इसमें सम्मिलित नहीं हैं। 
  • विजेता को £50,000 तथा चयनित लेखकों को £2,500 प्रत्येक पुरस्कार प्राप्त होता है। 
  • बुकर पुरस्कार फाउंडेशन, जो वर्ष 2002 से पंजीकृत चैरिटी संस्था है, वर्ष 2005 से मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ-साथ इस पुरस्कार का प्रबंधन भी करती है। 
  • बुकर पुरस्कार वर्ष 2025 की घोषणा लंदन के टेट मॉडर्न में निर्णायक मंडल के अध्यक्ष मैक्स पोर्टर द्वारा की गई। 

पुस्तक के बारे में: हार्ट लैंप 

  • लेखक: बानू मुश्ताक 
  • अंग्रेज़ी में दीपा भास्ती द्वारा अनुवादित। 
  • हार्ट लैंप  यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाला पहला लघु कहानी संग्रह है। 
  • संग्रह की कहानियाँ महिलाओं के अनुभव, प्रजनन अधिकार, आस्था, जाति, शक्ति और उत्पीड़न जैसे विषयों का पता लगाती हैं। 
  • ये कहानियाँ कन्नड़ संस्कृति में निहित हैं और विविध बोलियों और सामाजिक-राजनीतिक गहराई से समृद्ध हैं। 

बानू मुश्ताक के बारे में 

  • कर्नाटक में पली-बढ़ी बानू मुश्ताक उर्दू और कन्नड़ दोनों भाषाओं में पारंगत हैं। 
  • उन्होंने अपना कॅरियर एक पत्रकार के रूप में शुरू किया, बाद में उन्होंने विधि का अध्ययन किया और अधिवक्ता बन गईं। 
  • वह बंदया आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हैं, जो सामाजिक परिवर्तन लाने के लिये साहित्य का उपयोग करता है।