22-May-2025
iGOT कर्मयोगी
विविध
चर्चा में क्यों?
सिविल सेवकों के लिये सरकार के क्षमता निर्माण कार्यक्रम, मिशन कर्मयोगी ने एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक अधिकारी पंजीकृत हो चुके हैं।
मिशन कर्मयोगी
- उद्देश्य: मिशन कर्मयोगी एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य सिविल सेवकों को प्रौद्योगिकी और पारदर्शिता का उपयोग कर अधिक नवीन, रचनात्मक और प्रभावी बनाते हुए उनका कौशल वर्द्धन करना है।
- शुभारंभ और कवरेज: सितंबर 2020 में स्वीकृत, इस मिशन के अंतर्गत विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों के संविदा कर्मचारियों सहित अन्य सभी सिविल सेवकों को कवर किया जाता है।
- मुख्य विशेषताएँ: यह कार्यक्रम डिजिटल प्लेटफॉर्म iGOT कर्मयोगी के माध्यम से ऑन-साइट और साथ ही ऑफ-साइट अधिगम पर केंद्रित है, जिसमें अधिकारियों की आवश्यकताओं के आधार पर वैयक्तीकृत अधिगम की सुविधा प्रदान की जाती है।
- अधिगम की रीति: इसमें मिश्रित विधियों का उपयोग शामिल है जिसमें अनुकूलता और प्रत्यक्ष अंतःक्रिया की सुविधा के साथ ऑनलाइन पाठ्यक्रमों सहित परंपरागत कक्षा आधारित प्रशिक्षण की सुविधा दी जाती है।
- क्यूरेटेड सामग्री: मंत्रालय और प्रशिक्षण संस्थान iGOT रिपोज़िटरी से विशिष्ट शिक्षण आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम और मूल्यांकन को अनुकूलित कर सकते हैं।