29-May-2025

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

विविध

चर्चा में क्यों?  

संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष 29 मई को अंतर्राष्ट्रीय शांति रक्षक दिवस मनाता है, जिसका उद्देश्य वैश्विक शांति मिशनों में संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों के योगदान और बलिदान को सम्मान देना है।

मुख्य बातें  

  • विषय 2025 : "शांति स्थापना का भविष्य" - तेज़ी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में शांति स्थापना रणनीतियों को आधुनिक बनाने और अनुकूलित करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रयास को दर्शाता है।  
  • संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना 1948 से 
    • अब तक 2 करोड़ से अधिक कर्मी 70 से ज़्यादा मिशनों में सेवा दे चुके हैं।
    • वर्तमान में 125 देशों के 1 लाख से अधिक शांति रक्षक दुनियाभर में 11 मिशनों में तैनात हैं।
    • ये नागरिकों की सुरक्षा, राजनीतिक प्रक्रियाओं में सहायता, चुनावों का समर्थन तथा पूर्व लड़ाकों का निरस्त्रीकरण और पुनः एकीकरण जैसे कार्यों में सहयोग करते हैं।