06-Jun-2025

चर्चित व्यक्तित्व

विविध

व्यक्तित्व 

चर्चा में क्यों? 

विवरण 

 

अश्वनी लोहानी 

अश्विनी लोहानी को प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय का निदेशक नियुक्त किया गया है। 

  • भारतीय रेलवे यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा (IRSME ) के 1980 बैच के अधिकारी। 
  • रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष (2017)। 
  • एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में दो कार्यकाल पूरे किये। 
  •  सेवानिवृत्ति के बाद GMRसमूह में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बने। 

  

  एस. महेंद्र देव  

 

एस. महेंद्र देव को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

  • एस. महेंद्र देव प्रसिद्ध भारतीय अर्थशास्त्री हैं। 
  • एक्सिस बैंक के पूर्व स्वतंत्र निदेशक; पूर्णकालिक EAC-PM पद संभालने के लिये इस्तीफा दे दिया। 
  • कृषि अर्थशास्त्र, ग्रामीण विकास, गरीबी और असमानता में उनके योगदान के लिये जाने जाते हैं। 
  • IGIDR (इंदिरा गांधी विकास अनुसंधान संस्थान) के निदेशक के रूप में कार्य किया है और विभिन्न राष्ट्रीय नीति निकायों की अध्यक्षता की है। 

  

MCQ के माध्यम से तैयारी 

प्रश्न. वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 

(1) एस. महेंद्र देव 
(2) रघुराम राजन 
(3) अश्वनी लोहानी 
(4) सुभाष चंद्र गर्ग 

उत्तर: (3) अश्वनी लोहानी