23-Jun-2025
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस
विविध
चर्चा में क्यों?
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस प्रतिवर्ष 23 जून को मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के बारे में
- इसकी शुरुआत वर्ष 1948 में हुई थी।
- यह दिवस 23 जून, 1894 को पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है।
- इसकी स्थापना बैरोन पियरे डी. कूबर्टिन ने की थी, जिन्हें आधुनिक ओलंपिक खेलों का जनक माना जाता है।
- इसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।
- प्रारंभ में केवल 9 देशों में मनाया गया, अब यह विश्वभर में लाखों लोगों द्वारा मनाया जाता है।
- वर्ष 2025 की थीम "लेट्स मूव?", IOC और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत की गई है।
ओलंपिक रिंग्स का इतिहास
- इनका डिज़ाइन वर्ष 1913 में पियरे डी. कूबर्टिन द्वारा किया गया था।
- पहली बार आधिकारिक रूप से वर्ष 1920 एंटवर्प ओलंपिक में उपयोग हुआ।
- ये पाँच आपस में जुड़े हुए रिंग्स विश्व के पाँच बसे हुए महाद्वीपों (अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, यूरोप और ओशियानिया) का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- रिंग्स के रंग और सफेद पृष्ठभूमि इसलिये चुने गए क्योंकि ये हर राष्ट्रध्वज में पाए जाते हैं।
- यह प्रतीक एकता और वैश्विक भागीदारी की भावना को दर्शाता है तथा विश्वभर के खिलाड़ियों का स्वागत करता है।
MCQ के माध्यम से तैयारी प्रश्न. आधुनिक ओलंपिक खेलों का संस्थापक किसे माना जाता है? उत्तर: (2) पियरे डी कूबर्टिन |