21-Aug-2025

लिपुलेख दर्रा

संक्षिप्त समाचार

चर्चा में क्यों?

भारत ने लिपुलेख दर्रे के माध्यम से भारत-चीन सीमा व्यापार को पुनः शुरू करने पर नेपाल की आपत्तियों को खारिज कर दिया है, जिसे नेपाल अपने क्षेत्र का हिस्सा बताता है।

  • अवस्थिति: कुमाऊँ क्षेत्र, उत्तराखंड; भारत, नेपाल और चीन का त्रि-जंक्शन।
  • ऐतिहासिक महत्त्व: भारतीय उपमहाद्वीप को तिब्बती पठार से जोड़ने वाला प्राचीन व्यापार मार्ग।
  • सीमा व्यापार: चीन के साथ व्यापार के लिये पहली भारतीय सीमा चौकी वर्ष 1992 में खोली गई (शिपकी-ला वर्ष 1994 में; नाथू-ला वर्ष 2006 में)।