05-Mar-2025

लोदी वंश (1451 – 1526 ई.)

इतिहास

मुख्य शासक  

  • बहलोल लोदी (1451 – 1489 ई.)  
    • लोदी वंश का संस्थापक।  
    • जौनपुर और आसपास के क्षेत्रों पर नियंत्रण बढ़ाकर दिल्ली सल्तनत को मज़बूत किया।  
    • अफगान सरदारों को भारत में बसने के लिये प्रोत्साहित किया।  
  • सिकंदर लोदी (1489 – 1517 ई.)  
    • सबसे महान लोदी शासक माना जाता है।  
    • बिहार और बंगाल के कुछ हिस्सों पर विजय प्राप्त करके साम्राज्य का विस्तार किया।  
    • आगरा को एक रणनीतिक शहर के रूप में स्थापित किया गया।  
    • व्यापार और कृषि को बढ़ावा दिया लेकिन हिंदुओं के प्रति असहिष्णु रहे तथा मंदिरों को नष्ट किया।  
  • इब्राहिम लोदी (1517 – 1526 ई.)  
    • दिल्ली सल्तनत का अंतिम शासक।  
    • अफगान सरदारों और राजपूत शासकों से विद्रोह का सामना करना पड़ा।  
    • उनके कठोर शासन के कारण पानीपत की पहली लड़ाई (वर्ष 1526) में बाबर ने उसे पराजित कर दिया, जिससे लोदी वंश का अंत हो गया और मुगल साम्राज्य का उदय हुआ।  

लोदी वंश का पतन  

  • अफगान सरदारों के बीच आंतरिक संघर्ष।  
  • इब्राहिम लोदी का अलोकप्रिय शासन और शक्तिशाली क्षेत्रीय सरदारों को प्रबंधित करने में उनकी विफलता।  
  • वर्ष 1526 में बाबर से पराजय, जिसने पानीपत की पहली लड़ाई में बेहतर सैन्य रणनीति और तोपखाने का इस्तेमाल किया था।  
  • लोदी वंश के पतन से दिल्ली सल्तनत का अंत हुआ और भारत में मुगल शासन की शुरुआत हुई।