पाएँ 40% की छूट, ऑफर CUET के सभी ऑनलाइन कोर्सेज़ पर वैध | छूट का लाभ उठाने के लिये 📞 8750187501 पर अभी कॉल करें।




 26-May-2025

मालदीव

विविध

चर्चा में क्यों? 

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी की समीक्षा के लिये दूसरी भारत-मालदीव उच्च स्तरीय कोर ग्रुप बैठक के लिये भारत में हैं। 

मालदीव: परिचय 

स्थान एवं भूगोल 

  • मालदीव उत्तर-मध्य हिंद महासागर में एक निचला द्वीप राष्ट्र है, जो भारत से लगभग 600 किमी. दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। 
  • यह लगभग 1,200 प्रवाल द्वीपों से बना है, जो एटोल में समूहित हैं तथा केवल 200 पर ही लोग रहते हैं। 
  • ये द्वीप समतल हैं और समुद्र तल से केवल 1.8 मीटर ऊपर हैं तथा मानसून की क्षति से अवरोधक भित्तियों द्वारा सुरक्षित हैं। 

राजधानी: माले 

मुद्रा: मालदीवियन रूफिया 

भाषा: आधिकारिक भाषा धिवेही है, जबकि अरबी, हिंदी और अंग्रेज़ी भी बोली जाती है। 

धर्म: इस्लाम राज्य धर्म है। 

अर्थव्यवस्था: मालदीव की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर निर्भर है, जो आय और रोज़गार का एक प्रमुख स्रोत है। 

राजनीतिक प्रणाली 

  • मालदीव का संविधान वर्ष 2008 में लागू किया गया था। 
  • राष्ट्रपति राज्य और सरकार दोनों के प्रमुख के रूप में कार्य करता है, जिसे एक उपराष्ट्रपति और एक मंत्रिमंडल का समर्थन प्राप्त होता है। 
  • राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों को जनता द्वारा सीधे तौर पर अधिकतम दो कार्यकालों के लिये चुना जाता है, जिनमें से प्रत्येक कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है।