12-Sep-2024
मेक्सिको न्यायाधीशों के लोकप्रिय चुनाव को मंज़ूरी देने वाला पहला देश बन गया
चर्चित हस्तियाँ
चर्चा में क्यों?
मेक्सिको विश्व का पहला देश बन गया जिसने मतदाताओं को सभी स्तरों पर न्यायाधीशों को चुनने की अनुमति दी।
मेक्सिको
- राजधानी : मेक्सिको सिटी
- महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका
- मुद्रा: मैक्सिकन पेसो
- राजनीतिक इतिहास
- मेक्सिको को वर्ष 1821 में स्पेन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
- वर्तमान में यह राष्ट्रपति शासन प्रणाली का अनुसरण करता है।
- जैवविविधता: यह दुनिया के सबसे अधिक जैवविविधता वाले देशों में से एक है, जिसमें 200,000 से अधिक विभिन्न प्रजातियाँ हैं, जो विश्व की जैवविविधता का लगभग 10% प्रतिनिधित्व करती हैं।
- भूगोल
- क्षेत्रफल की दृष्टि से यह 14वाँ सबसे बड़ा देश है।
- इसमें रेगिस्तान और पहाड़ों से लेकर उष्णकटिबंधीय वर्षावनों तक विविध परिदृश्य हैं।
- इसकी तटरेखाएँ बायीं ओर प्रशांत महासागर और दायीं ओर मैक्सिको की खाड़ी पर हैं।
- अर्थव्यवस्था
- सेवा क्षेत्र मेक्सिको के सकल घरेलू उत्पाद में सबसे बड़ा योगदानकर्त्ता है, जो लगभग 60% है।
- प्रमुख उद्योगों में वित्त, पर्यटन, खुदरा और दूरसंचार शामिल हैं।
- यह तेल, चाँदी और खनिजों सहित प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है।