13-Aug-2025

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना

विविध

चर्चा में क्यों?

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने निधियों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिये संशोधित सांसद सथानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) दिशा-निर्देश 2023 के विस्तृत प्रावधानों को स्पष्ट किया है।

MPLADS

विवरण :

  • यह योजना सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकासात्मक परियोजनाओं की सिफारिश करने की अनुमति देती है, जो स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार धारणीय सामुदायिक संसाधनों पर केंद्रित होती हैं।
  • आरंभ : 1993 || प्रकार : केंद्रीय क्षेत्र की योजना

सिफारिशें :

  • राज्यसभा सांसद : अपने राज्य के किसी भी ज़िले में कार्यों की सिफारिश कर सकते हैं।
  • नामित सांसद : किसी एक राज्य के किसी भी ज़िले का चयन कर सकते हैं।

वित्त आवंटन :

  • प्रत्येक सांसद को वार्षिक 5 करोड़ रुपए प्राप्त होते हैं; 2 समान किश्तों में; यह निधि व्यय न होने पर भी समाप्त (लैप्स) नहीं होती।
  • 15% धनराशि अनुसूचित जातियों के लाभ के लिये और 7.5% अनुसूचित जनजातियों के लिये परिसंपत्तियों के निर्माण हेतु आवंटित की जानी चाहिये।

विशेष प्रावधान :

  • सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाहर राष्ट्रीय एकता परियोजनाओं पर सालाना 25 लाख रुपए तक और प्राकृतिक आपदाओं के बाद राहत कार्यों के लिये देश भर में 1 करोड़ रुपए तक खर्च कर सकते हैं।
  • अन्य योजनाओं (स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, या खेलो इंडिया) के साथ समन्वय

निधि का उपयोग निम्नलिखित निर्माण हेतु किया जा सकता है :

  • सरकारी भूमि पर अचल संपत्तियाँ
  • सरकारी-नियंत्रित या सहायता प्राप्त संस्थानों हेतु चल संपत्तियाँ
  • न्यायालय परिसरों में बार एसोसिएशन की इमारतों के लिये (गैर-पुनरावृत्ति योग्य खर्च)