30-May-2025
प्राकृतिक आपदाएँ
|
आपदा |
परिभाषा |
कारण |
परिणाम |
|
चक्रवात |
निम्न वायुदाब क्षेत्र के चारों ओर तीव्र वायु चक्रण। |
गर्म समुद्री जल उच्च आर्द्रता - वायुमंडलीय अस्थिरता |
तूफान, बाढ़, जन-धन की हानि |
|
सूखा |
लंबे समय तक वर्षा की कमी से उत्पन्न जल संकट। |
- वर्षा में कमी या देरी असमान वितरण जल स्रोतों का अत्यधिक दोहन |
फसलें नष्ट, जल संकट, पशुओं की मृत्यु |
|
सुनामी |
समुद्र तल में अचानक हलचल से उत्पन्न विशाल लहरें। |
- समुद्र में भूकंप ज्वालामुखी विस्फोट भूस्खलन या उल्कापिंड |
तटीय क्षेत्र में विनाश, जनहानि |
|
लू (हीटवेव) |
लंबी अवधि तक असामान्य रूप से अधिक तापमान। |
- गर्म और शुष्क मौसम साफ आसमान जलवायु परिवर्तन |
स्वास्थ्य समस्याएँ, फसलें सूखना, जल संकट |
|
भूस्खलन |
चट्टानों, मिट्टी आदि का अचानक ढलान की ओर गिरना। |
- अत्यधिक वर्षा भूकंप वनों की कटाई |
सड़कें बंद, जान-माल की हानि |
|
बाढ़ |
जब जल अपने सामान्य क्षेत्र को पार कर सूखी भूमि पर फैलता है। |
- भारी मानसूनी वर्षा - नदियों में गाद भराव निकासी की कमी |
संपत्ति की हानि, विस्थापन, रोग फैलना |
|
भूकंप |
पृथ्वी की परतों में तनाव से उत्पन्न अचानक कंपन। |
- विवर्तनिक प्लेटों की हलचल भ्रंश रेखाओं पर दबाव ज्वालामुखी गतिविधि |
इमारतों का गिरना, जनहानि, भूस्खलन |
|
बादल फटना |
सीमित क्षेत्र में अत्यधिक तीव्र वर्षा की घटना। |
-संतृप्त बादल गर्म हवा के तेज़ी से ऊपर उठने से -मानसूनी प्रभाव |
आकस्मिक बाढ़, भूस्खलन, स्थानीय क्षति |
|
हिमनदी झील विस्फोट बाढ़ (GLOF) |
हिमनदी झील से अचानक विशाल जलराशि का बहाव। |
- हिमनदियों का पिघलना प्राकृतिक बाँध का टूटना भूकंपीय गतिविधि |
आकस्मिक बाढ़, ढाँचागत हानि, जान का नुकसान |