22-Jul-2025

संक्षिप्त खबरें

विविध

यार्ड 3034 (अजय) का जलावतरण

  • भारतीय नौसेना ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता में एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW SWC) परियोजना के 8वें और अंतिम यार्ड 3034 (अजय) का जलावतरण किया।
  • नौसेना परंपरा के अनुसार इसे श्रीमती प्रिया देशमुख द्वारा वाइस एडमिरल किरण देशमुख (चीफ ऑफ मटेरियल, COM) और भारतीय नौसेना एवं GRSE के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में लॉन्च किया गया। 
  • यह वाटरजेट-संचालित उथले पानी के संचालन के साथ पनडुब्बी रोधी, बारूदी सुरंग बिछाने और पानी के अंदर निगरानी को बढ़ाता है। 
  • इस पोत में 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है, जो आत्मनिर्भर भारत तथा मेक इन इंडिया अभियानों को बढ़ावा देता है।
  • इस शृंखला के पहले पोत INS अर्नाला को 18 जून, 2025 को नौसेना में शामिल किया गया था।

YARD 3034 (AJAY)

  MCQ के माध्यम से तैयारी  

प्रश्न. यार्ड 3034 (अजय) के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

(1) यह ASW SWC परियोजना का पहला जहाज है।
(2) इसे मुंबई के मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स में लॉन्च किया गया था।
(3) यह ASW SWC परियोजना का 8वाँ और अंतिम जहाज है।
(4) इसे 18 जून 2025 को शामिल किया गया था। 

उत्तर: (3) यह ASW SWC परियोजना का 8वाँ और अंतिम जहाज है।