11-Oct-2024
नीमा रिंजी शेरपा
विविध
चर्चा में क्यों?
नेपाल के नीमा रिंजी शेरपा ने 18 वर्ष और 5 महीने की आयु में 8,000 मीटर से ज़्यादा ऊँची सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाले सबसे कम आयु के व्यक्ति के रूप में विश्व रिकॉर्ड बनाया, उन्होंने यह उपलब्धि 740 दिनों में पूरी की। उनकी आखिरी चढ़ाई तिब्बत के माउंट शिशापांगमा पर थी, जो सितंबर 2022 में शुरू हुई उनकी यात्रा का अंत था। शेरपा उन विशिष्ट लोगों के समूह में शामिल हो गए हैं जिन्होंने इन "एट-थाउज़ेंडर्स" की चोटियों पर विजय प्राप्त की है।
एट-थाउज़ेंडर्स
- ये वे 14 पर्वत हैं जिनकी ऊँचाई 8,000 मीटर (26,247 फीट) से अधिक है।
- ये चोटियाँ नेपाल, चीन, पाकिस्तान और भारत में हिमालय और कराकोरम पर्वतमाला में स्थित हैं।
- इन सभी पर्वतों पर चढ़ना, उनकी अत्यधिक ऊँचाई, कठिन मौसम की स्थिति और तकनीकी कठिनाई के कारण पर्वतारोहण में सबसे चुनौतीपूर्ण कार्यों में से एक माना जाता है।
- वे हैं -
- माउंट एवरेस्ट
- कराकोरम (K2)
- कंचनजंघा
- ल्होत्से
- मकालू
- चो ओयू
- धौलागिरी
- मनास्लू
- नंगा पर्वत
- अन्नपूर्णा I
- गशेरब्रुम I
- ब्रॉड पीक
- गशेरब्रुम II
- शीशापांगमा
इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर क्लाइंबिंग एंड माउंटेनियरिंग (UIAA)
- यह एक ऐसा संठन है जो वैश्विक स्तर पर माउंटेनियरिंग और क्लाइंबिंग को बढ़ावा और समर्थन देता है।
- स्थापना: वर्ष 1932
- यह पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षा मानक निर्धारित करता है, कार्यक्रम आयोजित करता है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है।
- मुख्यालय: बर्न, स्विटज़रलैंड
- अध्यक्ष: पीटर मुइर