CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 30-Apr-2025

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO)

विविध

चर्चा में क्यों? 

डच प्रधानमंत्री NATO के नए महासचिव का पदभार संभाला। 

NATO (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन): परिचय 

मुख्य विशेषता 

विवरण 

स्थापित 

1949 

मुख्यालय 

ब्रुसेल्स, बेल्जियम 

संधि आधार 

उत्तर अटलांटिक संधि (वाशिंगटन संधि) 

मूल सिद्धांत 

सामूहिक रक्षा - एक पर हमला सभी पर हमला है (Collective Defence – an attack on one is an attack on all)

कानूनी प्राधिकार 

संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 पर आधारित, जो व्यक्तिगत या सामूहिक आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है 

कुल सदस्य 

32 (वर्ष 2024 में स्वीडन शामिल) 

 

NATO: मुख्य कार्य 

  • सदस्य राज्यों के बीच सामूहिक सैन्य सुरक्षा सुनिश्चित करता है। 
  • उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिये कार्य करता है। 
  • साइबर सुरक्षा, आतंकवाद और उभरते संघर्षों सहित वैश्विक खतरों का उत्तर देना।