09-Jun-2025

चर्चित व्यक्तित्व

विविध

व्यक्तित्व 

चर्चा में क्यों? 

विवरण 

 एंडर्स एंटोनसन और एन से-यंग 

इंडोनेशिया ओपन 2025 में एंडर्स एंटोनसेन की शानदार जीत, एन से-यंग का निरंतर प्रभुत्व और फ्राँस का पहला सुपर 1000 खिताब देखा गया, जो वैश्विक बैडमिंटन में प्रमुख मील के पत्थर साबित हुए। 

  •  एंडर्स एंटोनसेन ने ताइवान के चोउ टिएन-चेन को 22-20, 21-14 से सीधे गेम में हराकर जीत हासिल की, जिससे 2019 और 2024 के फाइनल में पिछड़ने के बाद एक प्रमुख खिताब के लिये उनका लंबा इंतजार खत्म हो गया। उनका भावुक उत्सव वर्षों की लगातार मेहनत और संघर्ष का प्रतीक रहा।
  • एन से-यंग की शानदार वापसी
    विश्व नंबर 1 एन से-यंग ने चीन की वांग झी यी के खिलाफ पहले गेम हारने के बावजूद जबरदस्त वापसी करते हुए 13-21, 21-19, 21-15 से जीत दर्ज की।
  • यह उनकी इंडोनेशिया ओपन में दूसरी खिताबी जीत है; उन्होंने इससे पहले 2021 में यह खिताब जीता था। इस जीत ने महिला बैडमिंटन में उनके प्रभुत्व को और मज़बूत किया है।

 शैलेश सी. मेहता 

शैलेश सी. मेहता को भारतीय उर्वरक संघ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

  • प्रबंध निदेशक, दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड। 
  • 5 वर्षों से अधिक समय तक FAI पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 
  • महाधन एग्रीटेक लिमिटेड का नेतृत्व करते हुए स्मार्ट कृषि समाधानों को बढ़ावा दे रहे हैं

 अनाहत सिंह 

भारत की अनाहत सिंह ने PSA महिला यंग प्लेयर ऑफ द सीज़न तथा चैलेंजर प्लेयर ऑफ द सीज़न के 2025 के पुरस्कार जीतकर स्क्वैश में अपना विषेष प्रदर्शन वाला वर्ष दर्ज कराया।

  • 17 वर्षीय भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी, अनाहत सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।
  • उन्होंने 2024–25 सत्र में 11 में से 9 खिताब अपने नाम किये।
  • उन्हें PSA महिला चैलेंजर प्लेयर ऑफ द सीज़न और यंग प्लेयर ऑफ द सीज़न के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
  • वर्तमान में वह विश्व रैंकिंग में 56वें स्थान पर हैं, जो किसी भी भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी में सबसे उच्च स्थान है।
  • उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्क्वैश की एक उभरती हुई सितारा के रूप में देखा जा रहा है।

 टी रबी शंकर 

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के उप-राज्यपाल टी. रबी शंकर को 16वें वित्त आयोग का अंशकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने अजय नारायण झा का स्थान लिया है।

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के उप-राज्यपाल, टी. रबी शंकर मौद्रिक नीति, वित्तीय बाज़ारों तथा डिजिटल फाइनेंस के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के लिये जाने जाते हैं।

सारा इरानी और जैस्मीन पाओलिनी 

ओलंपिक चैंपियन सारा इरानी और जैस्मीन पाओलिनी ने फ्रेंच ओपन 2025 महिला युगल का खिताब जीतकर टीम के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। 

  • सारा इरानी और जैस्मीन पाओलिनी टेनिस खिलाड़ी हैं, जो इटली से हैं। 

कार्लोस अल्काराज 

फ्रेंच ओपन 2024 का समापन हुआ, युवा स्पेनिश स्टार कार्लोस अल्काराज ने पुरुष एकल फाइनल में जीत हासिल की। 

  • कार्लोस अल्काराज एक स्पेनिश पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। 

डेविड लैमी  

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने भारत-ब्रिटेन सामरिक साझेदारी को मज़बूत करने और प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल के तहत सहयोग बढ़ाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 

  • डेविड लैमी एक ब्रिटिश राजनीतिज्ञ हैं, जो जुलाई 2024 से विदेश सचिव के रूप में कार्यरत हैं।  

दाजी पनिशकर

भारतीय साहित्य और दर्शन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले प्रख्यात विद्वान दाजी पांशिकर का हाल ही में निधन हो गया।

  • दाजी पांशिकर को महाभारत, एकनाथी भागवत तथा भावार्थ रामायण पर उनके गंभीर और मौलिक व्याख्यानों के लिये व्यापक रूप से जाना जाता है।
  • उन्होंने आध्यात्मिक तथा साहित्यिक व्याख्यानों के माध्यम से श्रोताओं पर गहरा प्रभाव डाला।
  • उन्होंने मराठी रंगमंच को भी समृद्ध किया और नाट्यसंपदा नाट्य संस्था के माध्यम से सांस्कृतिक नाटकों के प्रचार-प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • दाजी पांशिकर ने कलाकारों का मार्गदर्शन किया और महाकाव्यों व दर्शनीय परंपराओं को जन-साधारण की समझ से जोड़ने का कार्य गुरु-शिष्य परंपरा के माध्यम से किया।
  • उनका योगदान भारतीय ज्ञान परंपरा को समकालीन संदर्भों में जीवंत बनाए रखने हेतु अत्यंत महत्त्वपूर्ण एवं प्रेरणास्पद रहा है।

MCQ के माध्यम से तैयारी 

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारतीय उर्वरक संघ (FAI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया? 

(1) टी. रबी शंकर
(2) शैलेश सी. मेहता
(3) डेविड लैमी
(4) दाजी पंशीकर 

उत्तर: (2) शैलेश सी. मेहता