20-Aug-2025

प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY)

विविध

चर्चा में क्यों?

वित्त मंत्रालय के अनुसार,  लगभग 23% प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY)  खाते निष्क्रिय हैं, जिससे वित्तीय समावेशन तथा बैंक खाते के उपयोग को लेकर चिंताएँ बढ़ रही हैं।

PMJDY

  • उद्देश्य:   हर उस वयस्क को शून्य-बैलेंस खाता उपलब्ध कराना, जिसके पास बैंक खाता नहीं है तथा इसमें न तो खाता खोलने का शुल्क लगता है और न ही रखरखाव शुल्क।
  • खाताधारकों को लाभ:   रुपे डेबिट कार्ड, 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा और आपात स्थिति के लिये 10,000 रुपए तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा।  
  • DBT और सब्सिडी के लिये प्रमुख प्लेटफॉर्म:  JAM ट्रिनिटी के साथ एकीकरण कल्याणकारी योजनाओं के कुशल वितरण को सुनिश्चित करता है।
  • उपलब्धियाँ:  
    • बैंक खाता रखने वाली महिलाओं की संख्या ↑ 53% (2015-16) से बढ़कर 79% (2019-21) हो गई है।
    • मुद्रा ऋण   तक पहुँच ↑; (2019-24) के बीच  8%  की CAGR दर्ज की गई है।

 निष्क्रिय खाते (2 वर्ष से अधिक समय से कोई लेन-देन नहीं)

  • 04 करोड़ PMJDY खातों में से 13.04 करोड़ खाते निष्क्रिय हैं।
  • उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक निष्क्रिय खाते हैं, उसके बाद बिहार और मध्य प्रदेश का स्थान है।