16-Aug-2025

श्रेष्ठ (SHRESTH)

विविध

चर्चा में क्यों? 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य स्वास्थ्य नियामक उत्कृष्टता सूचकांक (State Health Regulatory Excellence Index- SHRESTH) की शुरूआत की है। इस सूचकांक को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा विकसित किया गया है 

  • उद्देश्य: राज्यों के लिये उनकी औषधि विनियमन परिपक्वता/मैच्योरिटी प्रमाणन की दिशा में प्रगति का आकलन करने हेतु एक आभासी अंतर मूल्यांकन उपकरण।  
  • वैश्विक संरेखण: WHO के ग्लोबल बेंचमार्किंग टूल (GBT) परिपक्वता स्तर 3 (ML3) के अनुरूप (जो "विश्व की फार्मेसी" के रूप में भारत की भूमिका को मज़बूत करता है) 
    • भारत ने वर्ष 2024 में ML3 हासिल कर लिया 
    • WHO का GBT दवाओं, टीकों, रक्त उत्पादों और चिकित्सा उपकरणों के लिये राष्ट्रीय प्रणालियों की नियामक परिपक्वता (चार स्तरों- ML1 से ML4 तक) का आकलन करता है