19-Sep-2025

स्वच्छता ही सेवा 2025

विविध

चर्चा में क्यों? 

सरकार ने स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत पूरे देश में सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। 

  • इस वर्ष की थीम ‘स्वच्छोत्सव’ है, जिसमें त्योहारों की भावना को स्वच्छता की ज़िम्मेदारी के साथ जोड़ा गया है। 

स्वच्छ भारत मिशन (SBM) 

  • प्रारंभ: SBM (ग्रामीण) और SBM (शहरी) का शुभारंभ 2014 में किया गया। 
  • उद्देश्य: खुले में शौच से मुक्ति (ODF) और स्वच्छता में सुधार। 

SBM-ग्रामीण 

SBM-शहरी 

  • चरण I (2014–19):
  • 100% स्वच्छता कवरेज हासिल। 
  • 10 करोड़+ घरेलू शौचालयों का निर्माण। 
  • सभी गाँवों को ODF घोषित किया गया।
  • चरण II (2020–25/26):
  • ODF स्थिति को बनाए रखना। 
  • ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर बल। गाँवों को ODF Plus मॉडल में शामिल करना। 
  • चरण I (2014–21): 
  • सभी शहरों को ODF का दर्जा। 
  • 4,041 वैधानिक नगरों में नगरपालिका ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन। 
  • चरण II / SBM–U 2.0 (2021–26): 
  • लक्ष्य ‘कचरा-मुक्त शहर’ । 
  • सतत् विकास लक्ष्यों (SDGs) 2030 में योगदान।