CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 14-Apr-2025

थांगजिंग हिल

पर्यावरण और पारिस्थितिकी

चर्चा में क्यों? 

नागरिक समाज संगठनों ने मेइतेई समुदाय को थांगजिंग हिल पर चढ़ने के विरुद्ध चेतावनी दी तथा इसके पवित्र महत्त्व का उल्लेख किया।

थांगजिंग हिल: परिचय 

  • स्थान: थांगजिंग हिल मणिपुर राज्य के चुराचांदपुर ज़िले में स्थित एक पर्वत शिखर है, जो मोइरंग के पश्चिम में स्थित है।
  • भौगोलिक महत्त्व: यह पर्वतमाला इम्फाल घाटी की पश्चिमी सीमा का हिस्सा है। 
  • सांस्कृतिक महत्त्व: यह एक पवित्र पहाड़ी है, जिसके संबंध में मणिपुरियों का मानना है कि यह मोइरंग के पूर्वज देवता थांगचिंग का निवास स्थान है। 
    • मोइरंग क्षेत्र का मेइतेई समुदाय इस पहाड़ी की चोटी पर वार्षिक तीर्थयात्रा करता है। 

जल विज्ञान संबंधी महत्त्व 

  • पश्चिमी ढलानों से धाराएँ लेइमाटक नदी में मिलती हैं, जो उत्तर की ओर बढ़कर इरंग नदी में मिल जाती है। 
  • तुइवाई नदी दक्षिण की ओर बढ़ती है और चुराचांदपुर ज़िले की प्रमुख नदी तुइवाई नदी से मिल जाती है।