24-Oct-2024

संयुक्त राष्ट्र दिवस: वैश्विक एकता का उत्सव

विविध
  • यह प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है । 
  • यह दिवस 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर की वर्षगांठ का प्रतीक है। 
    • इस ऐतिहासिक दस्तावेज़ ने संयुक्त राष्ट्र को राष्ट्रों के बीच शांति, सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देने के लिये समर्पित एक वैश्विक संगठन के रूप में स्थापित किया। 
  • यह वैश्विक चुनौतियों से निपटने और अंतर्राष्ट्रीय समझ को बढ़ावा देने में संयुक्त राष्ट्र की उपलब्धियों पर विचार करने का समय है। 
  • यह एक बेहतर विश्व के निर्माण में सामूहिक कार्रवाई के महत्व और कूटनीति की शक्ति की याद दिलाता है। 
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क सिटी, संयुक्त राज्य अमेरिका। 
  • संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत प्रमुख एजेंसियाँ 
    • संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF): विश्व भर में बच्चों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने के लिये काम करता है। 
    • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO): शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति को बढ़ावा देता है। 
    • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO): सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दों पर वैश्विक प्रतिक्रिया का नेतृत्व करता है। 
    • खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO): सतत् कृषि और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। 
    • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO): सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय श्रम मानकों को बढ़ावा देता है। 
    • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP): सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में देशों को सहायता प्रदान करता है। 
    • शरणार्थियों के लिये संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर): शरणार्थियों और राज्यविहीन व्यक्तियों की सुरक्षा और सहायता करता है। 
    • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP): पर्यावरणीय चुनौतियों का समाचावल करता है और सतत् विकास को बढ़ावा देता है।