09-Oct-2024
WHO ने घोषणा की है कि भारत ने वर्ष 2024 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में ट्रेकोमा को समाप्त कर दिया है
विविध
चर्चा में क्यों?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में घोषणा की है कि भारत सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में ट्रेकोमा को सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया है। इस उपलब्धि के साथ ही भारत दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में भूटान और नेपाल के बाद इस महत्त्वपूर्ण मील के पत्थर तक पहुँचने वाला तीसरा देश बन गया है।
ट्रेकोमा के बारे में
- यह एक संक्रामक नेत्र रोग है।
- यह क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस जीवाणु के कारण होता है।
- यह विश्व भर में अपरिवर्तनीय अंधेपन का मुख्य कारण है, जिसे हालाँकि रोका जा सकता है।
- यह रोग संक्रमित व्यक्ति की आँख या नाक के सीधे संपर्क के माध्यम से फैलता है, साथ ही दूषित वस्तुओं और खराब स्वच्छता प्रथाओं के माध्यम से भी फैलता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के बारे में
|