02-Jul-2025
घाना
विविध
चर्चा में क्यों?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से घाना के दो दिवसीय यात्रा पर हैं, जो पिछले 30 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा है। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और घाना के बीच व्यापार, विकास सहयोग, क्षमता निर्माण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहन प्रदान करना है।
घाना: परिचय
स्थान और सीमाएँ
- पश्चिमी अफ्रीका में गिनी की खाड़ी के किनारे स्थित है।
- भूमि सीमाएँ
- आइवरी कोस्ट (पश्चिम)
- बुर्किना फासो (उत्तर)
- टोगो (पूर्व)
- समुद्री सीमा: गिनी की खाड़ी (दक्षिण)।
भौगोलिक स्थिति और जलवायु
- जलवायु: घाना की जलवायु उष्णकटिबंधीय है, जिसमें स्पष्ट वर्षा ऋतु और शुष्क ऋतु होती हैं।
- सबसे ऊँची चोटी: माउंट अफादजा , जो अक्वापिम-टोगो पर्वतमाल में स्थित है।
- मुख्य नदियाँ: वोल्टा नदी, ब्लैक वोल्टा, व्हाइट वोल्टा, प्रा और टानो प्रमुख नदियाँ हैं।
राजधानी: अकरा।
मुद्रा: सेडी।
प्राकृतिक संसाधन
- सोने और कोको का प्रमुख वैश्विक उत्पादक।
- बॉक्साइट, मैंगनीज, तेल और लकड़ी से समृद्ध।
ऐतिहासिक मुख्य बिंदु
- समृद्ध सोने के भंडार के कारण इसे पहले गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाता था।
- घाना 1957 में उपनिवेशवाद से स्वतंत्रता प्राप्त करने वाला पहला उप-सहारा अफ्रीकी देश बना।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न: घाना की आधिकारिक मुद्रा क्या है? (1) दीनार उत्तर: (3) सेडी |