17-Jun-2025

विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस 2025

विविध

चर्चा में क्यों? 

विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस प्रतिवर्ष 17 जून को मनाया जाता है।

विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस के बारे में 

  • उद्देश्य: विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस प्रतिवर्ष 17 जून को विश्व स्तर पर भूमि क्षरण, इसके पर्यावरणीय प्रभाव और मानव समुदायों के लिये  इसके खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये  मनाया जाता है। 
  •  वर्ष 2025 की थीम "भूमि को पुनर्स्थापित करो, अवसरों को खोलो"

पृष्ठभूमि एवं प्रमुख बिंदु

  • रियो अर्थ समिट (1992) ने मरुस्थलीकरण, जैवविविधता ह्रास तथा जलवायु परिवर्तन को वैश्विक चुनौती के रूप में स्वीकार किया।
  • UNCCD (1994) एक विधिक रूप से बाध्यकारी समझौते के रूप में स्थापित किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलों और मरुस्थलीकरण से लड़ने का दशक (2010–2020) वैश्विक प्रतिबद्धता को रेखांकित करने हेतु घोषित किया गया।