23-Sep-2024

वर्ल्ड राइनो डे

विविध

परिचय 

  • यह प्रतिवर्ष 22 सितंबर को मनाया जाता है। 
  • इसकी घोषणा पहली बार विश्व वन्यजीव कोष (WWF) - दक्षिण अफ्रीका द्वारा वर्ष 2010 में की गई थी।
  • इसमें पाँच राइनो प्रजातियों अर्थात वाईट  राइनो, ब्लैक राइनो, एक सींग वाले राइनो, जावन और सुमात्रा राइनो के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है।
  • यह दिन राइनो की महत्त्वपूर्ण संरक्षण स्थिति और उनके समक्ष आने वाले खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।

भारत में राइनो पार्क

  • काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (असम)
  • मानस राष्ट्रीय उद्यान (असम)
  • पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य (असम)

राइनो की IUCN रेड लिस्ट स्थिति 

राइनो IUCN स्थिति स्थान

वाईट राइनो

खतरे या संकट के करीब

दक्षिण अफ्रीका, कांगो दक्षिण सूडान, एस्वातिनी, नामीबिया, युगांडा, जिम्बाब्वे , मोज़ाम्बिक, केन्या, जाम्बिया, कोटे-डी -आइवरे, सेनेगल।

नोट: मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चेड, सूडान में विलुप्त।

 ब्लैक राइनो

गंभीर रूप से संकटग्रस्त अंगोला, केन्या, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, संयुक्त गणराज्य, जिम्बाब्वे।

जावन राइनो

गंभीर रूप से संकटग्रस्त इंडोनेशिया


सुमात्रा राइनो

गंभीर रूप से संकटग्रस्त
इंडोनेशिया

एक सींग वाला राइनो

सुभेद्य
भारत, नेपाल