CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 09-Jan-2024

09 जनवरी, 2024

करेंट अफेयर्स

प्रवासी भारतीय दिवस 2024

  • प्रवासी भारतीय दिवस (PBD), जिसे गैर-निवासी भारतीय (NRI) दिवस के रूप में भी मान्यता प्राप्त है, प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है।
  • यह भारत के विकास को बढ़ावा देने में वैश्विक भारतीय समुदाय के योगदान और उपलब्धियों का सम्मान करने के लिये मनाया जाता है।
  • यह सबसे महान प्रवासी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी अवसर है, जो वर्ष 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।

ONGC ने कृष्णा-गोदावरी डीप-वॉटर ब्लॉक में पहला तेल उत्पादन शुरू किया

  • तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने डीप-वॉटर KG-DWN 98/2 ब्लॉक से पहली बार तेल निष्कर्षण शुरू कर एक उपलब्धि हासिल की।
  • यह बंगाल की खाड़ी में काकीनाडा तट पर कृष्णा गोदावरी (KG) बेसिन में स्थित है।
  • यह उपलब्धि भारत के ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करती है।

डेनमार्क ने ग्रीन फ्यूल्स अलायंस इंडिया पहल की घोषणा की

  • डेनमार्क ने ग्रीन फ्यूल्स अलायंस इंडिया (GFAI) पहल शुरू की है।
  • इसका उद्देश्य सतत् ऊर्जा समाधान क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों को बढ़ावा देना और कार्बन तटस्थता स्थिति प्राप्त करने के उनके साझा वैश्विक उद्देश्य को आगे बढ़ाना है।
  • GFAI का प्राथमिक लक्ष्य एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाकर भारत में सतत् ऊर्जा विकास को बढ़ावा देना है जो भारत और डेनमार्क दोनों क्षेत्रों के व्यवसायों, सरकारी संस्थाओं, अनुसंधान संस्थानों तथा वित्तीय हितधारकों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करता हो।

अमेरिका ने ऐतिहासिक चंद्र मिशन में चंद्रमा के लिये पेरेग्रीन-1 लैंडर लॉन्च किया

  • निजी कंपनी एस्ट्रोबोटिक द्वारा प्रबंधित पेरेग्रीन-1 चंद्र लैंडर ने केप कैनावेरल से सफल प्रक्षेपण किया है, यह 51 वर्षों में पहले अमेरिकी चंद्र मिशन का प्रतीक है।
  • 23 फरवरी को विश्व का पहला कमर्शियल लैंडर चांद पर उतर सकता है। इसका लक्ष्य भविष्य के मानव मिशनों की बेहतर तैयारी के लिये चंद्रमा की सतह के वातावरण का अध्ययन करना है।
  • सफल होने पर इस मिशन में चंद्रमा पर किसी निजी अंतरिक्ष यान की पहली लैंडिंग भी शामिल होगी।

भारत की पहली अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद

  • अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद (IWDC) का पहला सत्र कोलकाता में संपन्न हुआ।
  • इसका उद्देश्य देश के अंतर्देशीय जलमार्गों की क्षमता और स्थिरता को बढ़ाना है।
  • प्राथमिक फोकस प्रमुख पहलों का अनावरण करने पर था, जैसे 'हरित नौका' दिशा-निर्देश और 'रिवर पर्यटन रोडमैप, 2047'।
  • रिवर क्रूज़ पर्यटन के विकास के लिये ₹45,000 करोड़ का निवेश करने का निर्णय लिया गया है।
  • इस पर्याप्त राशि में से अनुमानित ₹35,000 करोड़ क्रूज़ जहाज़ों के लिये आवंटित किये गए हैं, जबकि अतिरिक्त ₹10,000 करोड़ अमृत काल के अंत तक यानी 2047 तक क्रूज़ टर्मिनल बुनियादी ढाँचे के निर्माण के लिये निर्धारित किये गए हैं।