10-Jun-2024
10 जून, 2024
करेंट अफेयर्स
भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ का बायोफार्मास्युटिकल गठबंधन
- बायो इंटरनेशनल कन्वेंशन 2024 (विश्व की सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल प्रदर्शनी) के दौरान शुरू किये गए इस गठबंधन का उद्देश्य बायोफार्मास्युटिकल क्षेत्र में एक अनुकूल आपूर्ति शृंखला बनाने के लिये संयुक्त प्रयासों को दिशा देना है।
- यह घोषणा सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में आयोजित बायोफार्मास्युटिकल एलायंस की उद्घाटन बैठक में की गई।
- प्रतिभागी राष्ट्रों ने एक विश्वसनीय और सतत् आपूर्ति शृंखला के महत्त्व पर बल दिया तथा संबंधित देशों की जैव नीतियों, विनियमों, अनुसंधान एवं विकास सहायता उपायों का समन्वय करने पर सहमति व्यक्त की।
UNSC चुनाव परिणाम और संरचना
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पाकिस्तान, सोमालिया, पनामा, डेनमार्क और ग्रीस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council- UNSC) के नए गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना।
- वे 1 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाले दो वर्ष के कार्यकाल के लिये सुरक्षित सीटों पर चुने गए हैं, जो जापान, माल्टा, मोज़ाम्बिक, इक्वाडोर और स्विट्जरलैंड की जगह लेंगे।
- सुरक्षा परिषद की प्राथमिक ज़िम्मेदारी अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।
विश्व महासागर दिवस 2024
- विश्व महासागर दिवस प्रतिवर्ष 8 जून को मनाया जाता है।
- यह दिन महासागरों के सामने आने वाले खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाता है, जिसमें प्रदूषण, अत्यधिक मत्स्यन, जलवायु परिवर्तन और आवास विनाश शामिल हैं जो समुद्री पर्यावरण के स्वास्थ्य एवं समुत्थानशीलता को सुनिश्चित करने के लिये स्थायी प्रथाओं की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।
- विश्व महासागर दिवस 2024 की थीम है – “Awaken New Depth”
पेरू और स्लोवाकिया ने आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर किये
- पेरू और स्लोवाकिया ने अंतरिक्ष एवं चंद्र अन्वेषण पर शांतिपूर्ण सहयोग के लिये NASA के आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- इन दो देशों के जुड़ने के बाद हस्ताक्षर करने वाले देशों की कुल संख्या 42 हो गई है।
- आर्टेमिस समझौते को सबसे पहले अक्तूबर 2020 में आठ देशों द्वारा लॉन्च और हस्ताक्षरित किया गया था।