CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

14 अक्तूबर, 2023

    «    »
 14-Oct-2023

    No Tags Found!

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023

  • वर्ष 2023 की ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2023 की सूचि में विश्व भर के 125 देशों में भारत को 111वां स्थान मिला है। 
  • वर्ष 2022 में भारत सूची में 107वें स्थान पर था।
  • इसे प्रत्येक वर्ष कंसर्न वर्ल्डवाइड और वर्ल्ड हंगर हेल्प (जर्मनी में Welthungerhilfe) नामक यूरोपीयन NGO द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
  • GHI भूख के स्तर के वैश्विक माप के रूप में कार्य करता है।
  • वर्ष 2023 के ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) में, अग्रणी पाँच देश बेलारूस, बोस्निया और हर्जेगोविना, चिली, चीन तथा क्रोएशिया हैं।
  • सूचकांक में निचली रैंकिंग पर चाड, नाइज़र, लेसोथो, कांगो, यमन, मेडागास्कर और मध्य अफ्रीकी गणराज्य है।

आपदा ज़ोखिम न्यूनीकरण के लिये अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2023

  • आपदा ज़ोखिम न्यूनीकरण के लिये अंतर्राष्ट्रीय दिवस, 13 अक्तूबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है जो आपदाओं और असमानता के महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करता है। 
  • यह दिन जागरूकता पैदा करने, समुदायों को शिक्षित करने और प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं का सामना करने में लचीलापन को बढ़ावा देने के लिये एक मंच के रूप में कार्य करता है।
  • आपदा ज़ोखिम न्यूनीकरण 2023 के लिये संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस का विषय “एक लचीला भविष्य के लिये असमानता से लड़ना” है।

ऑपरेशन अजय 

  • हमास के हमले के खिलाफ इज़रायल की ज़वाबी कार्रवाई के साथ संघर्ष बढ़ने पर भारत ने इज़रायल से भारतीयों को वापस लाने के लिये ऑपरेशन अजय शुरू किया।
  • इज़राइल की राजधानी: यरूशलेम
  • इज़राइल के राष्ट्रपति: इसाक हर्ज़ोग
  • इज़राइल के प्रधान मंत्री: बंज़ामिन नेतन्याहू
  • इज़राइल की मुद्रा: शेकेल
  • गाजा पट्टी: गाजा पट्टी भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर घनी आबादी वाला फिलिस्तीनी इलाका है जो हमास द्वारा नियंत्रित है। हमास को अमेरिका और यूरोपीय संघ एक आतंकवादी संगठन मानते हैं।

शिवशंकरी 32वें सरस्वती सम्मान 2022 से सम्मानित 

  • तमिल लेखिका शिवशंकरी को 12 अक्तूबर 2023 को उनकी पुस्तक ‘सूर्य वंशम’ के लिये 'सरस्वती सम्मान' 2022 से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया है।
  • यह पुरस्कार उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. वीरप्पा मोइली द्वारा भेंट किया गया है। इसमें एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और ₹15 लाख की पुरस्कार राशि दी गई है।

नितिन गडकरी ने 7 पुल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी

  • श्री नितिन गडकरी ने सेतु बंधन योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश में 118.50 करोड़ रुपए की 7 पुल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी
  • इन परियोजनाओं का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
  •  ये परियोजनाएँ जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने और अरुणाचल प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं।

सेतु बंधन परियोजना:

  • सड़क सुरक्षा के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार ने सेतु बंधन परियोजना शुरू की।
  • यह परियोजना मज़बूत बुनियादी ढाँचे की स्थापना के लिये तैयार है जो पूरे प्रोजेक्ट में सावधानीपूर्वक योजना और प्रभावी निष्पादन की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए देश की प्रगति को सुविधाजनक बनाएगी।

मानसिक स्वास्थ्य में दूरसंचार प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिये UP ने पुरस्कार जीता

  • टेली-प्रौद्योगिकी-संचालित मानसिक स्वास्थ्य और परामर्श सेवा, टेलीमानस के असाधारण कार्यान्वयन के लिये उत्तर प्रदेश को 10 अक्तूबर को तीसरा पुरस्कार मिला।
  • उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से पुरस्कार स्वीकार किया।
  • यह मान्यता मानसिक स्वास्थ्य के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता और उसके निवासियों को दिये जाने वाले महत्त्वपूर्ण समर्थन को रेखांकित करती है।